गुजरे जमाने के हैंडसम हीरो जितेंद्र पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। जिसके बाद शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने होटल के कमरे में नशे की हालत में उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब बॉलीवुड के किसी सितारें पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं।
आइए अगली स्लाइड में जानते हैं कुछ ऐसे ही दागदार नाम...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
शानदार जबरदस्त जिंदाबाद का जुमला हिट कराने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला नवाजुद्दीन की ही हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। इसके बाद अपनी विवादस्पद ऑटोबायोग्राफी में को स्टार के जिस्म को अपनी हवस के लिए इस्तेमाल करने जैसे खुलासे के बाद उन्हें कानूनी प्रकिया से भी गुजरना पड़ा। आगे देखिए और दागदार कलाकारों को।
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा पर मराठी हीरोइन दीपाली सय्य्द ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। अदाकारा के मुताबिक एक पार्टी के दौरान कपिल ने उनके साथ जबरदस्ती डांस भी करना चाहा। हालांकि कपिल ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
मधुर भंडाकर
जाने-माने फिल्म निर्माता मधुर भंडाकर पर मॉडल प्रीति जैन ने फिल्मों लीड रोल दिए जाने को लेकर रेप करने का आरोप लगाया था। प्रीति के मुताबिक भंडारकर ने तीन साल तक उसके साथ यौन संबंध बनाए। लेकिन अदालत ने भंडारकर को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
शाइनी आहूजा
नौकरानी से बलात्कार के मामले में अभिनेता शाइनी अहूजा को सात साल कैद की सजा हुई। शाइनी ने पहले तो अपने ऊपर लगे इल्जामात नकार दिए थे, लेकिन बाद में शाइनी ने आरोपों को कबूल लिया था। फिलहाल शाइनी जमानत पर बाहर हैं।