{"_id":"652805d6df965a4ca804a86b","slug":"bollywood-celebs-who-gets-brutally-trolled-for-bad-acting-varun-dhawan-parineeti-chopra-ananya-panday-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Celebs: एक्टिंग के नाम पर मसखरी करते हैं ये सितारे, खा चुके हैं समीक्षकों की लताड़ और फैंस का होता है बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: एक्टिंग के नाम पर मसखरी करते हैं ये सितारे, खा चुके हैं समीक्षकों की लताड़ और फैंस का होता है बुरा हाल
Mon, 16 Oct 2023 11:32 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई सितारे अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिल में ऐसी छाप छोड़ते हैं, जिसे मिटाना नामुमकिन सा लगता है। इनमें सदी के महानायक से लेकर किंग खान, अजय देवगन तक बड़े-बड़े सितारों का नाम शामिल है। जहां दर्शक इन सितारों के अभिनय की तारीफें करते नहीं थकते हैं, वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत से स्टार्स ऐसे भी हैं जिनका अभिनय देख लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। इन स्टार्स का अभिनय इतना खराब होता है कि समीक्षक भी इन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह देते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने खराब अभिनय के लिए बुरी तरह से ट्रोल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा यूं तो इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अभिनेत्री अक्सर अपनी खराब एक्टिंग स्किल्स की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। परिणीति के अभिनय को हमेशा से ही लोगों ने खराब बताया है। वह हर फिल्म में दर्शकों का मन लुभाने की कोशिश करती हैं, लेकिन फेल हो जाती हैं। इतना ही नहीं लोग परिणीति के अभिनय से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान के टैग से भी नवाज चुके हैं।

वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वरुण धवन
साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले अभिनेता वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपने डांस मूव्स से सभी को प्रभावित करने वाले वरुण धवन एक्टिंग के मामले में फुस साबित हुए हैं। उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है सभी में उनका अभिनय देखकर लोगों को झटका लगा है।

सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोनम कपूर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का भी हाल एक्टिंग के मामले में तंग है। वह बेशक बॉलीवुड की फैशल आइकॉन हों, लेकिन जितनी बार भी वह पर्दे पर आई हैं लोगों का दिल और दिमाग उनके अभिनय से खराब ही हुआ है। वह अपनी डेब्यू फिल्म से लेकर अभी तक दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही हैं।

अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अनन्या पांडे का दूर-दूर तक एक्टिंग से कोई कनेक्शन नहीं है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अनन्या पांडे अभी तक जितनी भी फिल्मों में आई हैं, सभी में उन्हें सिर्फ एक फैशन मॉडल की तरह इस्तेमाल किया गया है। दर्शक उन्हें देखने के बाद समझ नहीं पाते हैं कि आखिर वह फिल्म में कर क्या रही हैं।

अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी एक्टिंग भी लोगों को कुछ कम पसंद आती है। अभिनेता अक्सर अपनी एक्टिंग स्किल्स के चलते यूर्जस के निशाने पर आ जाते हैं। बहुत से लोग तो अर्जुन को ओवरएक्टिंग करने वाला बुलाते हैं।