{"_id":"5835377b4f1c1b242413ba60","slug":"bollywood-actress-sunny-leone-enter-the-list-of-100-most-influential-womens","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं सनी लियोनी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं सनी लियोनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 23 Nov 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियालटी टीवी शो बिग बॉस 2011 से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्टर सनी लियोनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। बालीवुड में पांच साल से काम कर रही लियोनी ने जिस्म 2, जैकपोट और एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम किया है। बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में लियोनी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। यह एक ऑनलाइन सर्वे था जिसमें कुल 100 महिलाओं को चुना गया है।
विज्ञापन
सूची में कई हाई प्रोफाइल महिलाओं को शामिल किया गया है जिनमें व्यवसायी, इंजीनियर, स्पोर्टसवुमेन, फैशन आईकन और आर्टिस्ट शामिल है। हालांकि इस साल सनी लियोनी के अलावा चार और भारतीय महिलाओं को इसमें शामिल किया गया है जिनके नाम गौरी चिंदारकर, मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नई), नेहा सिंह(मुंबई) और सालुमरदा थिमक्का (कर्नाटक) हैं।
विज्ञापन
चिंदरकर(20) सांगली मुंबई की रहने वाली है और वह कंप्यूटर इंजीनियर की छात्रा है। श्रीनिवासन(34) एक्टर और लेखिका है जिन्होंने मुंबई में महिलाओं उत्पीड़न के खिलाफ एक आंदोलन शुरूआत की।
विज्ञापन
वहीं 105 साल की थिमाका पर्यावरणविद हैं और 80 साल में इन्होंने 8,000 पौधे लगाकर पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। साथ ही, वह बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल सबसे वृद्ध महिला है।