फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Nutan Birthday Know about Actress Personal Life Career and Achievement

Nutan Birthday: बेहद कम उम्र में नूतन ने इंडस्ट्री में रखा कदम, 60 के दशक में स्विमसूट पहन मचा दिया था तहलका

Sun, 04 Jun 2023 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Jun 2023 10:05 AM IST
सार

नूतन ने साल 1950 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू कर लिया था। फिल्म हमारी बेटी से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। तब उनकी उम्र महज 14 साल थी।

विज्ञापन
Bollywood Actress Nutan Birthday Know about Actress Personal Life Career and Achievement
नूतन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की उम्दा अदाकाराओं में नूतन का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री का जन्म चार जून 1936 में मुंबई में हुआ था। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां शोभना समर्थ भी एक शानदार एक्ट्रेस थीं। घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से नूतन ने बहुत कम उम्र में ही इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख लिया था। 

विज्ञापन

Bollywood Actress Nutan Birthday Know about Actress Personal Life Career and Achievement
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र में शुरू की एक्टिंग

यह वजह है कि साल 1950 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू कर लिया था। फिल्म हमारी बेटी से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। तब उनकी उम्र महज 14 साल थी। पहली फिल्म के बाद नूतन के करियर की गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ने लगी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी गिनता इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होने लगी। 
Shahrukh-Aryan Khan: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, बेटे का हौसला बढ़ाने सेट पर पहुंचे शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actress Nutan Birthday Know about Actress Personal Life Career and Achievement
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्डनेस से मचाया तहलका

अपने एक्टिंग करियर में नूतन झंडे गाड़ ही रही थीं कि उनकी शादी रजनीश बहल से हो गई। मनोरंजन की दुनिया से रजनीश का कोई नाता नहीं था। वह नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर थे। हालांकि, शादी के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। नूतन न सिर्फ एक्टिंग में ही बल्कि बोल्डनेस में भी बाकी की अभिनेत्रियों से काफी आगे थीं। 50 से 60 के दशक में जब एक्ट्रेस पारंपरिक कपड़ों में नजर आती थीं, उस समय स्विमसूट पहनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
Katrina Kaif: कटरीना ने की 'जरा हटके जरा बचके' की जमकर तारीफ, विक्की बोले- तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए

विज्ञापन

Bollywood Actress Nutan Birthday Know about Actress Personal Life Career and Achievement
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में की उम्दा अदाकारी

नूतन के बेटे का नाम मोहनीश बहल है। मां के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए उन्होंने भी एक्टिंग की राह चुनी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में नगीना’, ‘हमलोग’, ‘लैला मजनूं’, ‘सीमा’ ,’चंदन’ ,’ बंदिनी’ ,’छलिया’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’, ‘सौदागर’ जैसी फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखाया। कला के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
Pavitr Prabhakar: इंडियन स्पाइडर मैन को देख गदगद हुए फैंस, पवित्र प्रभाकर के लिए थिएटर में हुई जमकर हूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed