फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Debut Web Series Shooting Started Shah Rukh Khan Reached on Firts Day

Shahrukh-Aryan Khan: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, बेटे का हौसला बढ़ाने सेट पर पहुंचे शाहरुख

Sat, 03 Jun 2023 12:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Jun 2023 12:19 PM IST
सार

बीते साल दिसंबर में, आर्यन खान ने अपनी स्क्रिप्ट पूरी होने की घोषणा की थी। अब दो जून से उन्होंने पर्दे के पीछे की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस सीरीज का नाम कथित रूप से स्टारडम बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Aryan Khan Debut Web Series Shooting Started Shah Rukh Khan Reached on Firts Day
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली पहली वेब सीरीज शुक्रवार को शुरू हो गई। यह छह पार्ट की सीरीज होगी, जिसे उनके पिता शाहरुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Kamal Haasan: द केरल स्टोरी पर फिर भड़के कमल हासन, बोले- संख्या बढ़ा चढ़ाकर इसे राष्ट्रीय संकट नहीं बता सकते

विज्ञापन

Aryan Khan Debut Web Series Shooting Started Shah Rukh Khan Reached on Firts Day
आर्यन खान-शाहरुख खान - फोटो : social media
बधाई देने पहुंचे शाहरुख

बता दें कि बीते साल दिसंबर में, आर्यन खान ने अपनी स्क्रिप्ट पूरी होने की घोषणा की थी। अब दो जून से उन्होंने पर्दे के पीछे की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस सीरीज का नाम कथित रूप से स्टारडम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टीम ने वर्ली की एक मिल में कुछ ऑफिस दृश्यों की शूटिंग की। आर्यन कथित तौर पर सुबह सात बजे के कॉल समय से बहुत पहले सेट पर थे, उनके पिता, शाहरुख खान भी डेब्यू निर्देशक को बधाई देने के लिए सेट पर पहुंचे।
Jiah Khan: कुछ फिल्में कर बॉलीवुड में नाम कमा चुकी थीं जिया, सुसाइड नोट पढ़ लोग रह गए 'निशब्द'

विज्ञापन

Aryan Khan Debut Web Series Shooting Started Shah Rukh Khan Reached on Firts Day
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित है वेब सीरीज

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस वेब सीरीज पर फिलहाल करीब 350 लोग काम कर रहे हैं। लक्ष्य लालवानी अभिनीत इस सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक काल्पनिक दुनिया देखने को मिलेगी। आर्यन खान के निर्देशन वाले इस प्रोजेक्ट का प्रीमियर अगले साल ओटीटी पर होगा। जहां आर्यन खान कैमरे के पीछे से अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, किंग खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।  वह जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ओटीटी फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। इस म्यूजिकल फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना और मिहिर आहूजा भी हैं।
Sidharth Bhardwaj: सिद्धार्थ ने मोहित सूरी को लेकर किया खुलासा, 'एक विलेन' के निर्देशक ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed