फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress bhagyashree wishes son Abhimanyu Dasani happy birthday See Post

भाग्यश्री ने मनाया बेटे अभिमन्यु का 36वां जन्मदिन, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'तुमने मेरी पूरी दुनिया'

Sun, 22 Feb 2026 02:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 PM IST
सार

Bhagyashree Son Abhimanyu Dasani Happy Birthday: भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु का आज 36वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने बेटे के साथ अपनी नई और कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
bollywood actress bhagyashree wishes son Abhimanyu Dasani happy birthday See Post
भाग्यश्री और अभिमन्यु दसानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रह हैं। इस खुशी के मौके पर अभिमन्यु की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने बेटे के जन्मदिन पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ अपने दिल की बात लिखी है।

विज्ञापन

भाग्यश्री का पोस्ट
भाग्यश्री ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अभिमन्यु के साथ कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ भाग्यश्री ने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'तुमने मेरी पूरी दुनिया बदल दी। प्यार से भरे हुए, मेरे सपनों वाले, मेरी दुनिया के... तुम मेरे सूरज की किरण हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


विज्ञापन
विज्ञापन

भाग्यश्री ने बेटे को दीं जन्मदिन की बधाई
भाग्यश्री ने आगे लिखा, 'उस छोटे से खुशहाल बच्चे से, जिसे मैं अपना कह सकती थी, लेकर आज के इस खूबसूरत, बहुत प्रतिभाशाली और मजबूत इंसान तक का सफर याद करके मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इन तस्वीरों में हर एक के पीछे कोई खास याद जुड़ी हुई है। भगवान की कृपा हमेशा तुम पर बनी रहे। जन्मदिन मुबारक हो।'

विज्ञापन

सेलेब्स ने दी बधाई
आज भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु का जन्मदिन है। इस खास मौके पर कई सेलेब्स और भाग्यश्री के फैंस ने उनके बेटे अभिमन्यु को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं दी हैं। चंकी पांडे ने लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थ डे', बरखा सिंह ने लिखा, 'OMG तीसरी तस्वीर बेहद खास है', एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद', फराह खान अली ने लिखा, 'अभिमन्यु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान उसे आशीर्वाद दें।'

अभिमन्यु का करियर
भाग्यश्री के बेटे, अभिमन्यु दसानी का जन्म 21 फरवरी 1990 को हुआ था। वे एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने 2018 में फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। 

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया पैपराजी के साथ मजाक, विराट कोहली की छूटी हंसी; बोलीं- 'क्या शादी का फोटो...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed