फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actors Amitabh Bachchan share life incidence in mumbai Charity event

...जब अमिताभ बच्चन बोले- धमाके के साथ उड़ गया था मेरा बायां हाथ 

Tue, 30 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actors Amitabh Bachchan share life incidence in mumbai Charity event
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान उनके साथ हुए हादसे के बारे में तो कई जगह लिखा और बताया जा चुका है। अमिताभ ने मुंबई में हुए एक चैरिटी इवेंट में एक और बार इस हादसे को याद किया।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अपने जीवन में हुई कुछ अन्य दुर्घटनाओं के बारे में भी बताया। ये इवेंट सुनने में अक्षम बच्चों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया था। अमिताभ बच्चन ने कहा आज बहुत से लोगों ने बात की, कि किस तरह शरीर का कोई अंग चला जाता है, उन्हें सुनाई नहीं देता।
विज्ञापन


दीवाली के दिन मेरे हाथ में एक अनार था जो फट गया और मेरा पूरा हाथ जल गया। उसमें न उंगली बची और न खून। लेकिन, धीरे-धीरे उसका इलाज किया और सब वापस आ गया"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ने बताया, ''पर जितने महीने मेरे पास मेरा बायां हाथ नहीं था, मैं अपनी कमीज के बटन नहीं बंद कर सकता था, पतलून नहीं पहन सकता था। मैं लेफ्ट हैंडेड हूं, पर मैं बायें हाथ से कुछ कर नहीं सकता था। कितना कष्ट होता है जब शरीर के एक अंग को आप इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं''

Bollywood actors Amitabh Bachchan share life incidence in mumbai Charity event
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान सामने आई बीमारी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, ''साल 2000 में जब मैंने कौन बनेगा करोड़पति शुरू किया तो उस समय मेरी रीढ़ की हड्डी में बहुत दर्द होता था और कुर्सी पर बैठने में तकलीफ होती थी।

जांच कराई तो पता चला कि मुझे ट्यूबरक्लोसिस हो गया है। उसके बाद मेरा इलाज हुआ और आज मैं टीबी से मुक्त हूं'' अमिताभ बच्चन ने एक और घटना याद करते हुए बताया कि जब वह 1982 में 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस में घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा, ''तब तकरीबन 60 बोतल खून की जरूरत पड़ी थी। 200 लोगों ने खून दिया था तब मेरी जान बची थी। लेकिन, खून देने वाले एक सज्जन के खून में हेपेटाइटस बी वायरस था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी और वो मेरे शरीर के अंदर चला गया"

''साल 1982 में दुर्घटना के बाद साल 2005 में एक सामान्य जांच में यह पता चला कि वो वायरस मेरे शरीर के अंदर है और उसने मेरे लीवर को 75 प्रतिशत खा लिया है। आज अगर मैं आपके सामने खड़ा हूं तो मेरा लीवर केवल 25 प्रतिशत बचा है। इसका सही डिटेक्शन हुआ सही इलाज हुआ। आज मैं एक आम आदमी की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहा हूं''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed