Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपने पिता के बहुत करीब हैं। विक्की, अपने पिता के लिए अपनी फिलिंग्स को सार्वजनिक तौर पर शेयर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, आज विक्की के पिता श्याम कौशल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। विक्की की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस खास मौके पर विक्की ने अपने पिता के साथ एक इवेंट की फोटो शेयर की। फोटो में उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है। अभिनेता ने अपने पिता के लिए लिखा, 'मेरी ताकत के स्तंभ... हैप्पी बर्थडे डैड!!! आपको एक जोर वाला टाइट हग।
यह भी पढ़ें: 'ओम शांति ओम' के दीपिका और शाहरुख के आइकॉनिक पोज का बनाया गया केक, बर्मिंघम में हुआ प्रदर्शित

बता दें कि विक्की कौशल की अपने परिवार के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वह अपने परिवार से काफी भावनात्मकता से जुड़े हुए हैं। विक्की के पिता श्याम कौशल बॉलीवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर हैं। उन्होंने अजय देवगन, ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया है। विक्की के छोटे भाई भी अभिनय के क्षेत्र में हैं। हालांकि, सफलता के बाद भी कौशल परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है।
यह भी पढ़ें: जब वायरल हुईं सितारों की शादी की फर्जी तस्वीरें, भौचक्के रह गए थे फैंस
बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो 16 दिसंबर को विक्की की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, इसके अलावा विक्की जल्द ही 'सैम बहादुर' नाम की बायोपिक में भी दिखाई देंगे, जो कि दिवंगत फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के जीवन पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: कमल हासन की इस बात पर भड़क उठा था बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, क्या आप जानते हैं यह किस्सा?