फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Shahrukh khan sing song Tujhe Dekha Toh Priyanka clapped red sea international film festival

Shahrukh and Priyanka: शाहरुख ने तुझे देखा तो... गाया तो ताली बजाने लगीं प्रियंका, यूजर्स बोले- दुश्मनी खत्म?

Sat, 03 Dec 2022 09:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान अपनी हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया का गाना 'तुझे देखा तो' गाते नजर आए। उस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी खुश दिखाई दीं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Shahrukh khan sing song Tujhe Dekha Toh Priyanka clapped red sea international film festival
प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। ऑन स्क्रीन हिट रह चुकी यह जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा, जब इन दोनों के बीच खटास की खबरें भी सामने आई थीं। यहां तक कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच दुश्मनी हो गई है। हालांकि, किंग खान और पिगी चॉप्स एक बार फिर एक ही मंच पर साथ नजर आए और यह मौका था रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या दुश्मनी खत्म?  

विज्ञापन

बता दें कि रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान अपनी हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया का गाना 'तुझे देखा तो' गाते नजर आए। उस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी खुश दिखाई दीं और तालियां बजाती नजर आईं। शाहरुख और प्रियंका का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे फैंस काफी खुश नजर आए। हालांकि, कई यूजर्स ने इस पर मजे भी लिए। एक ने तो दुश्मनी खत्म होने को लेकर भी सवाल पूछ लिया। 
Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग हुई खत्म, सलमान का धांसू लुक हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के इवेंट में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शरीक हुए। इस इवेंट में शाहरुख को अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि 2017 में शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं, जिसके चलते गौरी और किंग खान के बीच दरार आने की भी चर्चाएं आम हो गई थीं।
Shraddha Arya: बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोल हुईं श्रद्धा आर्या, अभिनेत्री ने इस अंदाज में दिया करारा जवाब

विज्ञापन

अगर शाहरुख खान के वर्किंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी फिल्म पठान, जवान और डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। सबसे पहले पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेता को मक्का में उमराह करते हुए भी देखा गया था। मक्का में उमराह करते हुए अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Triumph Tiger 1200: अभिनेता अमित साध ने खरीदी ये धांसू एडवेंचर मोटरसाइकिल, जानें कीमत और खूबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed