{"_id":"638b65628f6743447c029caf","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-shooting-completed-salman-khan-new-look-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग हुई खत्म, सलमान का धांसू लुक हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग हुई खत्म, सलमान का धांसू लुक हुआ वायरल
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय से उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं। सलमान अगले साल 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सलमान की आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद दबंग खान ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक भी साझा किया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंंद आ रहा है।
तस्वीर में सलमान को दाढ़ी और लंबे बालों में देखा जा सकता है। फोटो में वह स्टाइलिश जैकेट और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग पूरी हुई...किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर आ रही है।' इस लुक को शेयर करने के बाद हर तरफ भाईजान यानी सलमान की चर्चा हो रही है। फैंस अपने फेवरेट सितारे को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि अगले साल सलमान इस फिल्म के अलावा 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। इस बार 'टाइगर' की इस कड़ी का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रिलीज हुई एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
Bhediya Box Office Collection: 'भेड़िया' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, नौवें दिन भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंची कमाई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।