फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Shahid Kapoor Upcoming Movies and Web Series Deva Farzi2 Bull

Shahid Kapoor: फैंस के लिए खुशखबरी, एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर होंगी शाहिद कपूर की आगामी फिल्में-सीरीज

Mon, 02 Dec 2024 03:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Dec 2024 03:53 PM IST
सार

Shahid Kapoor Upcoming Movies: शाहिद कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता हैं और यही वजह है कि उनकी आगामी फिल्मों का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शाहिद के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि वह जल्द ही देवा और फर्जी 2 जैसी कई फिल्मों और सीरीज में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Shahid Kapoor Upcoming Movies and Web Series Deva Farzi2 Bull
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों और सीरीज को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शाहिद की फिल्म देवा का पहला लुक सामने आया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए थे। देवा के अलावा शाहिद की वेब सीरीज फर्जी 2 को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं कि यह सीरीज इस बार पिछली सीरीज से काफी ज्यादा एक्शन और धमाल लेकर आएगी। वहीं एक और फिल्म है बुल, जिसमें शाहिद नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

Bollywood Actor Shahid Kapoor Upcoming Movies and Web Series Deva Farzi2 Bull
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा
सबसे पहले बात करते हैं शाहिद की फिल्म देवा की। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इसका पहला पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें शाहिद का लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। देवा का पहला लुक 19 जुलाई को शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा था, 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, देवा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है'। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। जी हां शाहिद कपूर की फिल्म देवा अब 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actor Shahid Kapoor Upcoming Movies and Web Series Deva Farzi2 Bull
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
फर्जी 2
अब बात करते हैं शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'फर्जी 2' की। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था। अब इस सीरीज की दूसरी किस्त 'फर्जी 2' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'फर्जी 2' इस साल के आखिरी में या फिर 2025 की शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने सीरीज से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, ''फिर से लौट रहा है फर्जी सनी, एक नए प्लान के साथ।' इस पूरी 1.55 मिनट की वीडियो में सनी (शाहिद कपूर) का झन्नाटेदार किरदार दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

Bollywood Actor Shahid Kapoor Upcoming Movies and Web Series Deva Farzi2 Bull
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
बुल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुल में भी शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं। 'बुल' का निर्देशन आदित्य निम्बालकर करेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म भी शाहिद की बाकी फिल्मों से अलग और बेहतरीन होगी।
Maharaja China: विजय की 'महाराजा' ने चीन में कमाए करोड़ों, पहले वीकेंड में दृश्यम-काबिल को दिया पछाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed