फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rishi Kapoor Death Latest News Update: Amitabh Bachchan tweeted that Rishi Kapoor passed away

Rishi Kapoor Death: नहीं रहे अभिनेता ऋषि कपूर, 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Thu, 30 Apr 2020 09:39 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Latest News Update: Amitabh Bachchan tweeted that Rishi Kapoor passed away
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार की तरफ से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि ऋषि कपूर दो साल तक दो अलग-अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा हमेशा उनमें कायम रही। दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस इन्हीं में उनका दिल बसता था और इस दौरान जो भी उनसे मिला, ये देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।

गुरुवार की सुबह हुए निधन के बाद जारी संदेश में ये भी कहा गया है कि दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।

ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई 'बॉबी' उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। लैला मजनू, रफू चक्कर, कर्ज, चांदनी, हिना, सागर जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।

पीएम ने बताया प्रतिभा का पावरहाउस

अभिनेता के अचानक निधन पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने शोक संदेश में कहा, 'हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया। वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता की मौत पर उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत व्यक्ति थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।' 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बेकार हफ्ता है जिसमें एक और विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता जिनकी प्रशंसक कई पीढ़ियां हैं उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर संवेदना जताते हुए लिखा, 'अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वे न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनका जाना एक भारी नुकसान की तरह है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'पुराने सिनेमा काल को नई सिनेमा काल से जोड़ने वाले महान कलाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed