फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Randeep Hooda Reject Ram Gopal Verma Films Few Years Back

Randeep Hooda: नामी डायरेक्टर के सामने ही ठुकरा दी फिल्म, रणदीप के व्यवहार पर क्या रहा निर्देशक का रिएक्शन

Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
सार

इन दिनों रणदीप हुड्डा फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल की इस फिल्म में वह विलेन बने हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्होंने एक नामी डायरेक्टर की फिल्म छोड़ी। यह काम रणदीप ने डायरेक्टर के सामने ही किया था। जानिए, कौन है वो डायरेक्टर? 

विज्ञापन
Bollywood Actor Randeep Hooda Reject Ram Gopal Verma Films Few Years Back
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

विस्तार

बॉलीवुड के एक नामी डायरेक्टर के साथ काम करने की ख्वाहिश हमेशा से रणदीप हुड्डा की थी लेकिन जब मौका आया तो उन्होंने ऑफर की गई फिल्म ही ठुकरा दी। हाल ही में इस वाक्ये के बारे में रणदीप हुड्डा ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया। जानिए, कौन था वो डायरेक्टर? क्या दोबारा उस डायरेक्टर के साथ रणदीप ने फिल्म की? 

विज्ञापन


जब ऑफर किया डायरेक्टर ने रोल 
रणदीप हुड्डा पॉडकास्ट में बताते हैं, ‘ मैंने राम गोपाल वर्मा की ‘कंपनी’ देखी तो उनके साथ काम करने की इच्छा हुई। मैं उनके पास गया, उन्होंने मुझे फिल्म ‘अब तक छप्पन’ में पुलिस ऑफिसर का रोल ऑफर किया लेकिन मैंने कहा कि मुझे नाना पाटेकर वाला रोल करना है। इस पर राम गोपाल वर्मा बोले कि उन्हें मेरा एटीट्यूट अच्छा लगा।’ 

विज्ञापन
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा क्यों चाहते थे मणिपुरी रिवाज से शादी करना? पत्नी लिन लैशराम ने साझा की यादें
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे चलकर ‘डी’ फिल्म में किया काम
रणदीप हुड्डा बताते हैं कि जब उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘अब तक छप्पन’ का रोल छोड़ा तो उस वक्त की गर्लफ्रेंड ने खूब डांटा था। बाद में मुझे फिल्म ‘डी(2005)’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला। राम गोपाल वर्मा ने एक वक्त में रणदीप हु़ड्डा को सैलरी भी दी ताकि वह बाकी जगह काम ना तलाशें। लगभग 35 हजार महीना वह रणदीप हुड्डा को देते थे। 

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- 'उनका पीठ थपथपाना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान' 

हीरो-विलेन हर किरदार में रंग जमाया 
रणदीप हुड्डा ने पिछले कुछ सालों में खुद को एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। वह फिल्मों में हीरो से लेकर विलेन तक के रोल निभाते हैं। इन दिनों भी फिल्म ‘जाट’ में उनका विलेन का रोल चर्चा में हैं। बतौर निर्देशक भी रणदीप सक्रिय हैं, वह ‘स्वतंत्र वीर सावरकर(2024)’ नाम की एक फिल्म बना चुके हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed