फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jaat Movie actor Randeep Hooda met with Prime Minister Narendra Modi in New Delhi says It was a great honour

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- 'उनका पीठ थपथपाना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान'

Mon, 21 Apr 2025 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

Randeep Hooda Meets PM Modi: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा के साथ पीएम से मिलने पहुंचे और मुलाकात की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
jaat Movie actor Randeep Hooda met with Prime Minister Narendra Modi in New Delhi says  It was a great honour
अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ.अंजलि के साथ पीएम मोदी से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

विस्तार

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम से उन्होंने सरकार के दूरदर्शी नए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वेव्स' पर चर्चा की। साथ ही पीएम की एंटी ओबेसिटी ड्राइव पर भी बात की। इस दौरान रणदीप के साथ उनकी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी मौजूद रहीं। पीएम से मिलकर रणदीप हुड्डा गदगद हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब उनकी पीठ थपथपाते हैं, तो वह उनके लिए अच्छा काम करने का सबसे बेहतर प्रोत्साहन होता है।

विज्ञापन

jaat Movie actor Randeep Hooda met with Prime Minister Narendra Modi in New Delhi says  It was a great honour
पीएम मोदी से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

पीएम मोदी से मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात रही। देश के भविष्य को लेकर उनकी दूरदृष्टि, जानकारी और विचार हमेशा प्रेरणादायक होते हैं। उनका पीठ थपथपाना हमारे लिए अपने संबंधित क्षेत्रों में अच्छा काम करते रहने और हमारे राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

विज्ञापन
विज्ञापन

jaat Movie actor Randeep Hooda met with Prime Minister Narendra Modi in New Delhi says  It was a great honour
अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ.अंजलि के साथ पीएम मोदी से मिले रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@randeephooda

बोले- 'गौरवपूर्ण पारिवारिक क्षण'  
रणदीप हुड्डा ने आगे लिखा, 'मुलाकात के दौरान हमने सरकार के दूरदर्शी नए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वेव्स' के बारे में चर्चा की, जो विश्व मंच पर भारतीय आवाजों को बढ़ावा देने को तैयार है। इस दौरान मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी साथ मौजूद रहीं। यह हमारे लिए एक गौरवपूर्ण पारिवारिक क्षण था'। रणदीप हुड्डा ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के मोटापा विरोधी अभियान और समग्र स्वास्थ्य की उनकी पहलों पर भी बातचीत और चर्ची की।

यह खबर भी पढ़ें:
Jacqueline Fernandez: एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन

'जाट' में नजर आ रहे हैं रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म 'जाट' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वे राणातुंगा की भूमिका में दिखाई दिए हैं। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। इसमें रेजिना कसांड्रा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू  जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: ‘हमे नए लोगों के दिमाग को समझना पड़ेगा’, इमरान हाशमी ने बताया कैसी फिल्में बनाने की है जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed