{"_id":"680b7f229d9079c70a08b3f1","slug":"why-randeep-hooda-want-to-marry-according-to-manipur-customs-wife-lin-laishram-shared-wedding-memories-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा क्यों चाहते थे मणिपुरी रिवाज से शादी करना? पत्नी लिन लैशराम ने साझा की यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा क्यों चाहते थे मणिपुरी रिवाज से शादी करना? पत्नी लिन लैशराम ने साझा की यादें
Fri, 25 Apr 2025 05:58 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:58 PM IST
सार
हाल ही में लिन लैशराम ने रणदीप हुड्डा के साथ शादी से जुड़ी यादों को साझा किया है। लिन ने बताया कि रणदीप, मणिपुर रिवाज से शादी करना चाहते थे। मणिपुरी रिवाजों को देखकर रणदीप का क्या रिएक्शन रहा, जानिए।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम
- फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
विस्तार
दो साल पहले रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंधे। उस वक्त रणदीप ने लिन को साफ कहा था कि वह मणिपुरी ढंग से ही शादी करेंगे। इस बारे जो एक्सपीरियंस दोनों को हुए, उसे लिन ने एक इंटरव्यू में साझा किया है।
विज्ञापन
मणिपुरी रिवाज से शादी करने की वजह
लिन लैशराम Hauterrfly को दिए हालिया इंटरव्यू में कहती हैं, ‘रणदीप ने कहा था कि हमारे यहां लड़की के रिवाज से शादी की जाती है। यही कारण है कि हमारी शादी मणिपुरी रिवाज से हुई। शादी का हर रिवाज रणदीप और उनके परिवार के नया था लेकिन सभी ने हर चीज को बहुत अच्छे से किया। शादी होने से पहले मैं रणदीप को अपने होमटाउन के एक देवता के मंदिर लेकर गईं, यह घोड़ों के देवता कहे जाते हैं। उन्हें देखकर रणदीप ऐसे खुश हुए, जैसा कोई बच्चा खुश होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पहले लिव-इन में रहे
लिन ने इसी इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी से पहले रणदीप और वह, लिव इन में रह चुके थे। कोविड के दौरान दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों को अहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। लिन और रणदीप को साथ रहने में एक कंफर्ट महसूस होता था।
ये खबर भी पढ़ें: Jaat Row: विवाद के बाद निर्माताओं ने हटाया 'जाट' से चर्च वाला सीन, केस दर्ज होने पर बयान जारी कर मांगी माफी
रणदीप-लिन के एक जैसे हैं शौक
रणदीप और लिन लैशराम के बीच अच्छी बॉन्डिंग इसलिए भी बनीं, क्योंकि दोनों को जानवरों से प्यार है, वे वाइल्ड लाइफ के लिए काफी कुछ करते हैं। अपनी शादी की पहली सालगिरह भी लिन और रणदीप ने जंगल सफारी करके मनाई थी। हाल ही में रणदीप हुड्डा फिल्म 'जाट' में नजर आए थे।