फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Ashish Vidyarthi marries with kolkata fashion entrepreneur rupali barua

Ashish Vidyarthi: 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, लव स्टोरी को लेकर कही यह बात

Thu, 25 May 2023 05:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 25 May 2023 05:53 PM IST
सार

मशहूर फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। उनकी पत्नी का नाम रुपाली बरुआ है और वो असम की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Ashish Vidyarthi marries with kolkata fashion entrepreneur rupali barua
आशीष विद्यार्थी, रुपाली बरुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम आशीष विद्यार्थी एक बार फिर से दूल्हा बने हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। बताया जा रहा है उन्होंने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है। रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष ने शादी के बाद कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। रूपाली से मुलाकात को लेकर आशीष ने कहा कि ये बड़ी लंबी कहानी है। उन्होंने कहा कि मुलाकात कैसे हुई इसके बारे में वो फिर कभी बाद में बताएंगे. उन्होंने कहा, “हम कुछ वक्त पहले मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। पर हम दोनों ही ये चाहते थे कि शादी में ज्यादा धूम धाम न हो, बस परिवार ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actor Ashish Vidyarthi marries with kolkata fashion entrepreneur rupali barua
आशीष विद्यार्थी, रुपाली बरुआ - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष ने दूसरी शादी बेहद सादे अंदाज में की है। परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने शादी की रजिस्ट्री कराई। आशीष विद्यार्थी से शादी करने के बाद रुपाली बरुआ ने कहा कि वो एक खूबसूरत इंसान हैं और एक ऐसे शख्स हैं, जिनके साथ रहना अच्छा लगता है।

विज्ञापन

आशीष ने रुपाली से कोलकाता में कोर्ट मैरिज की है। जिसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आशीष जल्द ही रिसेप्शन पार्टी रखेंगे और बाकी रिश्तेदारों और दोस्तों को अपनी खुशी में शामिल करेंगे। बता दें कि पहली शादी मशहूर एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से की थी।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी संजय मिश्रा और विवान की फिल्म, नई रिलीज डेट को लेकर बाद में होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed