Arjun Rampal: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अर्जुन रामपाल ने की मुलाकात, सामने आईं तस्वीरें
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने में हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उनको सम्मानित भी किया।
विस्तार
बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग धाकड़ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के लुक में हैं। इस फिल्म में वह कंगना रणौत के साथ नजर आने वाले हैं। अभिनेता में हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उनको सम्मानित भी किया।
सीएम ने शेयर की तस्वीरें
सीएम नवीन पटनायक ने इस दौरान अभिनेता की तारीफ भी की। बता दें कि अर्जुन रामपाल महिला व्यापार मेला 2022 में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अभिनेता से मुलाकात के बाद इसकी तस्वीरें ट्विटर के जरिए शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- अभिनेता अर्जुन रामपाल से मिलकर खुशी हुई। ये महिला व्यापार मेला 2022 में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर में थे।
It was a pleasure meeting actor @rampalarjun who was in #Bhubaneswar to attend the Women's Business Mela 2022 and also, woman entrepreneur from #Odisha Sukirti Patnaik. Encouraged the actor to explore Odisha’s treasure-trove of natural beauty and heritage. pic.twitter.com/W1YhNuBGDF
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) May 8, 2022
सीएम नवीन पटनायक से की मुलाकात
इस पोस्ट के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- श्री नवीन पटनायक जी से भुवनेश्वर में मिलना आज सम्मान का विषय था। उन्होंने आगे लिखा- सर, आपने जिस तरह से ओडिशा को एक आश्रित से एक आत्मनिर्भर, टिकाऊ और प्रदूषण मुक्त राज्य में बदल दिया है, वह एक प्रेरणा है। आपको और ओडिशा के लोगों को और अधिक पॉवर मिले। जय हिंद
An absolute honour to meet Shri Naveen Patnaikji today in #Bhubaneswar Sir the way you have transformed Odisha from a dependent,into a self sufficient, sustainable,pollution free state is an inspiration.More power to you and people of Odisha.Jai Hind. @CMO_Odisha @Naveen_Odisha pic.twitter.com/CakioI5NaG
— arjun rampal (@rampalarjun) May 8, 2022