फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Arjun Kapoor Reveals He Could not Eat Without Watching Mr India

Arjun Kapoor: इस फिल्म को देखे बिना खाना तक नहीं खाते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

Tue, 15 Apr 2025 01:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

Arjun Kapoor Interesting Revelation: अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि वह बचपन में एक खास फिल्म देखे बिना खाना नहीं खाते थे। यह मजेदार बात अभिनेता ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान बताई।

विज्ञापन
Bollywood Actor Arjun Kapoor Reveals He Could not Eat Without Watching Mr India
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram/ Arjun Kapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने बचपन की एक पसंदीदा फिल्म को लेकर मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में साझा किया कि एक फिल्म थी, जिसे वह इतना पसंद करते थे कि बिना देखे खाना तक नहीं खाते थे। यूट्यूब चैनल चलचित्र टॉक्स पर बातचीत में अर्जुन ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादें ताजा कीं और बताया कि यह उनके लिए कितनी खास है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है और अर्जुन का उससे क्या कनेक्शन है।

विज्ञापन

Soha Ali Khan: सोहा का खुलासा, बोलीं- उनके जन्म के समय पिता मंसूर अली खान अस्पताल में चिल्ला रहे थे, जानिए वजह

विज्ञापन

अपने समय से आगे थी यह फिल्म

अर्जुन जिस फिल्म की बात कर रहे थे वह थी साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया।' इसे देखकर अर्जुन आज भी हैरान हो जाते हैं कि उस जमाने में इतने शानदार स्पेशल इफेक्ट्स कैसे बनाए गए। उस समय भारतीय सिनेमा में विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) का ज्यादा चलन नहीं था, लेकिन इस फिल्म ने कमाल कर दिखाया। अर्जुन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। फिर भी, सब कुछ इतना साफ और शानदार दिखता है। शायद तब फिल्म बनाने में धैर्य होता था। 
Rashmika Mandanna: रश्मिका ने शेयर किया साेशल मीडिया पर वीडियो, भाभी कहते नजर आए फैंस, जानिए क्योंं?

आरके स्टूडियो की तीन मंजिलें हुई थीं बुक

फिल्म के पीछे की मेहनत भी कम नहीं थी। बातचीत के दौरान अर्जुन ने अपने पिता और फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर से सुनी एक भी बात बताई। उन्होंने कहा, “यह उस समय की बहुत महंगी फिल्म थी। मेरे पिता ने मुझे बताया था कि मोगैम्बो के डेन के लिए आरके स्टूडियो की तीन मंजिलें बुक की गई थीं।” 

विज्ञापन

फिल्म देखे बिना खाना तक नहीं खाते थे अर्जुन

अर्जुन के लिए मिस्टर इंडिया सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उनके बचपन का हिस्सा थी। उन्होंने हंसते हुए बताया, “मैंने मिस्टर इंडिया को वीएचएस पर इतना देखा कि वीएचएस प्लेयर ही खराब हो गया। मैंने यह फिल्म देखे बिना खाना तक नहीं खाता था। मुझे लगता था कि अनिल चाचू सच में मिस्टर इंडिया हैं और वो गायब हो जाते हैं।” 

यह सीन देखकर आज भी भावुक हो जाते हैं अभिनेता

अर्जुन को फिल्म की हर बात पसंद है, लेकिन एक सीन ऐसा है, जिसे वह आज भी नहीं देख पाते। फिल्म में एक मासूम बच्चे की मौत का सीन उन्हें बहुत दुखी कर देता है। उन्होंने कहा, “मैं वो सीन नहीं देख पाता। मैं हमेशा उसे तेजी से आगे बढ़ा देता हूं। आज भी मेरी आंखें भर आती हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed