Bobby Deol: 'इंडस्ट्री चीजों को दिलचस्प बनाने के तरीके खोज रही है', फ्रेंचाईजी के चलन पर बोले बॉबी देओल
Bobby Deol: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की तर्ज पर हिंदी सिनेमा में फ्रेंचाईज फिल्मों का खूब बोलबाला है। इस पर बॉबी देओल क्या कहते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एवेंजर्स का असर अब बॉलीवुड पर भी छा गया है। एक-दूसरे से जुड़ी फ्रेंचाईजी फिल्में बॉलीवुड में बन रही हैं। रोहित शेट्टी ने अपनी अलग कॉप यूनिवर्स बना डाली है तो यश राज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स। वहीं, दिनेश विजन ने हॉरर यूनिवर्स ही रच दिया है। बॉलीवुड में फ्रेंचाईजी के इस चलन पर हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे।
क्या बोले लॉर्ड बॉबी?
बॉबी देओल से जब उस उभरते ट्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दर्शकों को सिनेमा का दिलचस्प अनुभव देने के लिए इंडस्ट्री में तरीके खोजे जा रहे हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सफलता से प्रेरित होकर बॉलीवुड में इंटरकनेक्टेड यूनिवर्स और फ्रेंचाइजी के बढ़ते चलन बॉबी देओल ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्री दर्शकों के लिए चीजों को दिलचस्प बनाने के तरीके खोजने की कोशिश कर रही है। इसलिए, चीजें सही होने लगी हैं। वे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं'।
ये खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra: अब अनुजा की भी ईपी बनीं प्रियंका, मोटी फीस, मुनाफे में हिस्सेदारी, समझिए क्या है ये नया झोल?
इस वजह से निर्माताओं ने अपनाया हाथ
बॉबी देओल का कहना है कि यह एक नई तरह का फ्लेवर है, जिसे इंडस्ट्री ने अपनाया है और यह अब पूरे भारत में हो रहा है। अगर देखा जाए तो दर्शकों के बीच भी इसका उत्साह है और यही वजह है कि फिल्म निर्माताओं ने इसमें हाथ आजमाया है'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने किस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस का विनर, विवियन डीसेना नहीं तो भला कौन?
बॉलीवुड से साउथ तक यूनिवर्स का चलन
बता दें कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्मों में सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी शामिल हैं, जो एक-दूसरे से परस्पर जुड़ी हैं। यश राज फिल्म्स भी स्पाई यूनिवर्स तैयार कर रहा है। इसमें टाइगर फ्रेंचाईजी, वॉर और पठान के किरदार साथ लाने की तैयारी है। वहीं, दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स में, स्त्री, रूही, भेड़िया और मुजा जैसी फिल्में शामिल हैं। साउथ में भी यह चलन बन गया है। 'हनुमान' जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले प्रशांत वर्मा अलग सुपरहीरो यूनिवर्स बनाने का एलान कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Diljit Dosanjh: दिल लुमिनाटी टूर के बाद मस्ती के मूड में दिखे दिलजीत, लोट-पोट करने वाला फनी व्लॉग बनाया