टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी अक्सर सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 शो को लेकर अपनी राय शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस के विनर की घोषणा की है। जानिए कौन है वो बिग बॉस 18 का कंटेस्टेंट।
2 of 5
काम्या पंजाबी
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
काम्या पंजाबी लगातार बिग बॉस 18 को देख रही हैं और इस पर अपने विचार साझा कर रही हैं। हाल ही में, वह अपने सह-कलाकार विवियन डीसेना को रियलिटी चेक देने के लिए शो में आईं। आज काम्या ने अपने एक्स अकाउंट पर अभिनेता करण वीर मेहरा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें विजेता कहा और बताया कि वह ऐसा क्यों सोचती हैं।
3 of 5
बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान खान संग काम्या पंजाबी
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
काम्या ने एक्स पर शेयर किया उनकी नजरों में करण वीर मेहरा विजेता बन चुके हैं। बिग बॉस 18 के टिकट टू फिनाले टास्क में करण वीर मेहरा के गेम की सहारना करते हुए उनकी प्रशंसा की। वहीं इस दौरान करण ने कहा कि वह तो यह टास्क चुम दरांग के लिए खेल रहे थे।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज, 'मुफासा' की कमाई जारी, पिट रही 'बेबी जॉन'
4 of 5
काम्या पंजाबी ने किसको कहा - तुम जीत गए
- फोटो : इंस्टाग्राम@panjabikamya
काम्या ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'तुम जीत गए... करण वीर मेहरा। जब उन्होंने कहा कि वह एक-दूसरे को ट्रॉफी देंगे, तो उनका मतलब था। ऐसा ही होता है रिश्ते में.... सुविधा के अनुसार नहीं। ट्रॉफी हो या ना हो यह सीजन करण वीर मेहरा शो के नाम से जाना जाएगा।'
Rekha: काला चश्मा-लाल लिपस्टिक और सिंदूर के साथ सिल्क साड़ी में रेखा को देखकर दीवाने हुए फैंस, वीडियो वायरल
5 of 5
बिग बॉस शो की प्रशंसक हैं काम्या पंजाबी
- फोटो : इंस्टाग्राम@panjabikamya
टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान, छह प्रतियोगी, जिनमें विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर को एक विशाल अंडा लेने के लिए दौड़ने का निर्देश दिया गया था। रजत को अंडा देने वाला पहला व्यक्ति राउंड जीत जाएगा। इस दौरान प्रतियोगी या तो अंडे पर अपना नाम लिख सकते हैं या उस व्यक्ति का नाम जिसे वे फिनाले में देखना चाहते हैं। विवियन और चुम ने टिकट टू फिनाले की दौड़ जीत ली है। टास्क के बाद ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना से नाराज दिखीं।
Shraddha-Aditya: फिर से छाएगा आशिकी 2 जैसा जादू, क्या रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे श्रद्धा कपूर-आदित्य?