फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Darling gets into physical fight with passenger inside Delhi Metro CISF personnel intervened video viral

Bobby Darling: बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली मेट्रो में यात्री के साथ की मारपीट, सीआईएसएफ कर्मियों ने किया बीच बचाव

Thu, 05 Oct 2023 08:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

बॉबी डार्लिंग की दिल्ली मेट्रो के अंदर एक यात्री के साथ मारपीट हो गई। अब उनकी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Bobby Darling gets into physical fight with passenger inside Delhi Metro CISF personnel intervened video viral
बॉबी डार्लिंग - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी बॉबी डार्लिंग एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, बॉबी की दिल्ली मेट्रो के अंदर एक यात्री के साथ मारपीट हो गई। अब उनकी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में बॉबी को एक पुरुष यात्री के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में सीआईएसएफ के जवानों को भी स्थिति को संभालते और दोनों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश करते देखा गया। वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “कलेश उर्फ बॉबी डार्लिंग और एक लड़के ने दिल्ली मेट्रो के अंदर एक छोटी सी बात पर हंगामा कर दिया।” यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "मेट्रो मनोरंजन के लिए सबसे अच्छी जगह है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ने कहा, “ये तो मूवी में आती थी ना, स्टारडम का गलत इस्तेमाल हो रहा है।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Superman Of Malegaon: यूट्यूबरों के आदम और हौवा की दुनिया, मालेगांव ने दिखाया फिल्म कारोबार का नया रास्ता


एक्ट्रेस ने सख्स के साथ की हाथापाई
वायरल वीडियो में बॉबी के हाथ में एक वाइट कलर का बैग नजर आ रहा है, जिसे एक शख्स खींचने की कोशिश कर रहा है। उस शख्स के साथ बॉबी लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच छीना-झपटी और हाथापाई हो रही है। बॉबी डार्लिंग उस शख्स को खूब गंदी गालियां देतीं और पीटती नजर आ रही हैं। स्थिति बेकाबू होने के बाद मेट्रो में मौजूद सीआईएसएफ के जवान को दखल देना पड़ा, जिन्होंने बीच बचाव किया।
Dono: सनी के छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' हुई रिलीज, बॉबी देओल ने भतीजे के लिए लिखा प्यारा नोट

डीएमआरसी ने जारी किया बयान
इस वीडियो के बाद डीएमआरसी ने बयान जारी कर घटना की निंदा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बयान में डीएमआरसी ने कहा, 'हम ऐसे किसी भी आपत्तिजनक व्यवहार का पता लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड से रेंडम जांच करवाते हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि वो ऐसे मामलों को तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।'
Amitabh Bachchan: कॉलेज में फिजिक्स की परीक्षा में फेल हुए थे अमिताभ बच्चन, कहा- डर के कारण भूल जाता था उत्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed