{"_id":"593b72664f1c1be92b9c7833","slug":"bmc-to-take-action-against-saif-ali-khan-for-illegal-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में आए सैफ अली खान, बीएमसी लगाएगी जुर्माना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल में आए सैफ अली खान, बीएमसी लगाएगी जुर्माना
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
सैफ अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ बीएमसी ने शिकायत दर्ज कराई है। सैफ ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के ग्राउंड पर अपनी गाड़ी पार्क की थी जिसके कारण उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है।
दरअसल सैफ अपनी अगली फिल्म 'बाजार' की शूटिंग सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास कर रहे थे। कॉलेज ग्राउंड पर फिल्म यूनिट की गाड़ियां पार्क की गई थीं जिसके के लिए बीएमसी से इजाजत लेनी पड़ती है। बीएमसी का कहना है कि इसके लिए उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई है। इसके बाद बीएमसी ने लोकेशन से उनकी वैनिटी वैन और बाकी गाड़ियां हटवा दीं। इस मामले में बीएमसी ने बोईवडा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।
सहायक नगरपालिका आयुक्त विश्वास मोट के अनुसार, 'सैफ और उनकी टीम एक प्राइवेट जगह पर शूटिंग कर रही थी लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ियां सेंट जेवियर्स ग्राउंड पर खड़ी की थीं। इस मामले में उन्होंने पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से इजाजत ली लेकिन हमारे पास कोई एप्लीकेशन नहीं आई है।' बीएमसी अब सैफ पर जुर्माना लगाने का मन बना रही है।