फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BMC Official Suspended In Rs 16 Crore Fraud Case Involving Javed Jaffreys Wife

जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा एक्शन, BMC अधिकारी सस्पेंड; जानिए पूरा मामला

Mon, 08 Jun 2026 04:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 04:10 PM IST
सार

Javed Jaffrey Wife Case: हाल ही में एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16 करोड़ की ठगी हुई थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
BMC Official Suspended In Rs 16 Crore Fraud Case Involving Javed Jaffreys Wife
जावेद जाफरी और हबीबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ 16 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी, जिसके बाद हबीबा ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या है नया अपडेट?

विज्ञापन

क्या है नया अपडेट 
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के के नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर महेश पाटिल को 16 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। सस्पेंशन का आदेश 5 जून को जारी हुआ था और 7 जून, रविवार को उन्हें इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

खार पुलिस स्टेशन में महेश पाटिल समेत कुल छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि बांद्रा के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के नाम पर हबीबा जाफरी के साथ धोखाधड़ी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में बिजनेसमैन निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी महेश पाटिल को पिछले साल नवंबर में इसी बांद्रा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़े गलत निवेश के आरोपों के चलते एक महीने की अनिवार्य छुट्टी पर भेजा गया था। हालांकि उस समय उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था।

क्या था पूरा मामला? 
हबीबा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात महेश पाटिल से बीएमसी ऑफिस में हुई थी। वहीं पाटिल ने उन्हें बांद्रा के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी और कहा कि पैसा निशित पटेल के जरिए लगाया जाए। 



ये भी पढ़ें- 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली बताकर निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इस दौरान जावेद जाफरी, उनके रिश्तेदार नावेद जाफरी और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed