Vishal Dadlani Hit Songs: 'धूम' से 'बलम पिचकारी' तक ये हैं विशाल ददलानी के बेहतरीन गाने, आज ही प्लेलिस्ट में करें शामिल
आज विशाल ददलानी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हमने आपके लिए उनके कुछ चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट तैयार की है।
विस्तार
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गायक और लोगों के पसंदीदा संगीतकार हैं विशाल ददलानी। 1994 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विशाल आज संगीत की दुनिया का एक चमकता सितारा हैं। विशाल कोई ट्रेंड म्यूजिशियन नहीं थे, अपने पिता का म्यूजिक कलेक्शन सुनकर ही उनका इस तरफ रुझान बढ़ा है। उन्होंने हिंदी के अलावा, तेलुगू और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया है। 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के गाने 'मुसु मुसु हासी' से उनको पहचान मिली। हालांकि उनके करियर को उड़ान साल 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स' से मिली। फिल्म के गाने 'तू आशिकी है' के लिए विशाल को फिल्मफेयर का न्यू म्यूजिक टैलेंट आरडी बर्मन अवॉर्ड दिया गया। विशाल एक सफल म्यूजिक कंपोजर और गायक होने के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो में बतौर जज के रूप में भी नजर आते हैं। आज वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हमने आपके लिए उनके कुछ चुनिंदा गानों की प्लेलिस्ट तैयार की है।
धूम फिल्म का पहला टाइटल गीत पॉप सिंगर टाटा यंग ने गाया था। लेकिन धूम के अगले पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसे विशाल ददलानी को दे दिया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
शाहिद कपूर की कमीने फिल्म का गाना 'धन ते नन' से विशाल ददलानी ने म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर धमाल मचा दिया। सुखविंदर सिंह और ददलानी के इस डांस नंबर को लोगों ने काफी पसंद किया।
साल 2012 में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म इश्कजादे गाना छोकरा जवान को विशाल ददलानी ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर गाया था। विशाल ने अपनी आवाज से एक अलग ही तरह का मसालेदार आइटम नंबर तैयार किया था।
ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' होली में काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया था। इस गाने को विशाल ने शालमली खोलगड़े के साथ मिलकर गाया था।
तीस मार खां फिल्म का गाना शीला की जवानी आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस गाने को विशाल ददलानी ने सुनिधि चौहान के साथ मिलकर गाया था।