फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bipasha Basu on Karan Singh Grover's past marriages

करन की पहली दो पत्नियों पर टूटा बिपाशा का सब्र

Fri, 27 May 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu on Karan Singh Grover's past marriages

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को 30 तारीख को एक महीना हो जाएगा। दोनों ने पहले शादी की फिर बॉलीवुड के अपने दोस्तों को शानदार पार्टी दी। दोनों मालदीव से हनीमून मना कर लौटे हैं। करन की ये तीसरी शादी है, ऐसे में उनकी पहली दो शादियों के नाकाम हो जाने की बात लगातार बिपाशा का पीछा कर रही है। बिपाशा से दरअसल लगातार ये सवाल किया जा रहा है कि क्या उनको लगता है कि उनकी शादी लंबी नहीं चलने वाली।

विज्ञापन


हाल ही में बिपाशा से करन की पहली पत्नियों को लेकर सवाल किया गया। करन की पिछली जिंदगी पर बिपाशा ने कहा है कि मुझे करन की पिछली शादियों से कोई फर्क नहीं पड़ता मैंने उन्हें प्यार करते समय ये ध्यान में नहीं रखा कि वो तलाकशुदा हैं। इस बात की कोई अहमियत नहीं है।
विज्ञापन


बिपाशा ने करन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जितना प्यार दिया है उतना कोई और आदमी दे ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार ये कह रहे हैं कि करन की दो शादियां टूट चुकी हैं इसलिए ये शादी भी नहीं टिकेगी। बिपाशा ने कहा कि ये गलत है और इस तरह की बाते नहीं की जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed