फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Tiger Shroff case: Rapido rider was informant; recorded videos of celebrities' homes and send to Bishnoi gang.

टाइगर श्रॉफ केस: रैपिडो राइडर ही था टिपर, एक साल से सेलिब्रिटीज के घर के वीडियो बनाकर बिश्नोई गैंग को भेजे

Fri, 23 Oct 2026 09:49 AM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Fri, 23 Oct 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff case: Rapido rider was informant; recorded videos of celebrities' homes and send to Bishnoi gang.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले की जांच में सामने आया है कि रैपिडो राइडर ऋतिक कुमार पिछले एक साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए जानकारी जुटा रहा था। वह  सेलिब्रिटीज के ठिकानों की रेकी करता था और उन इलाकों के वीडियो बनाकर गैंग के दूसरे सदस्यों को भेजता था। पुलिस को शक है कि रैपिडो राइडर के तौर पर काम करते हुए वह फिल्मी हस्तियों के आने-जाने और उनके रहने की जगहों के बारे में जानकारी जुटाता था। पुलिस का मानना है कि वही लॉरेंस बिश्नोई गैंग का टिपर था । ऋतिक पहले जुहू और गोरेगांव में रहा था। बाद में वह अंधेरी ईस्ट में रहने लगा।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि इस केस में गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर अंधेरी ईस्ट के आरआर रेजिडेंसी होटल में फर्जी नाम से रुके थे। आरोपी फूल सिंह (18) और रेहान उर्फ सुक्का (18) ने 14 अक्तूबर से 18 अक्टूबर तक होटल के कमरा नंबर 201 को बुक कराया था।  दोनों ने अंकित और मनदीप नैन के नाम से कमरा लिया था। होटल मैनेजर विक्रांत पासवान ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अपने पहचान पत्र व्हाट्सऐप पर भेजे थे और उनकी मूल प्रतियां जमा नहीं की थीं। उन्होंने खुद को हरियाणा का रहने वाला बताया था।
विज्ञापन


आरोपी होटल में रोजाना  1,500 रुपये किराया देते थे, लेकिन ठहरने के आखिरी दिन का भुगतान किए बिना ही चुपचाप वहां से निकल गए थे। सोमवार को जब होटल के कर्मचारियों ने कमरा खोला, तो उनके बैग और कुछ दूसरे सामान कमरे में ही रखे मिले। पुलिस को इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। 18 अक्तूबर को शाम 4:12 से 4:13 बजे के बीच की फुटेज में एक आरोपी हाथ में नीले रंग का बैग लेकर होटल से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि उस बैग में पिस्तौल थी। इसके कुछ देर बाद दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी बहुत कम बोलते थे और ज्यादातर चुप रहते थे। वे आमतौर पर खाना खाने के लिए बाहर जाते थे। होटल कर्मचारी धीरज यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे दोनों में से एक छोटा बैग लेकर बाहर निकला था। दोनों किसी को कुछ बताए बिना चले गए। उस समय होटल कर्मचारियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे किसी गंभीर अपराध में शामिल हो सकते हैं।

आरआर रेजिडेंसी अंधेरी ईस्ट में कमराज होटल के पीछे एक संकरी गली में स्थित छोटा-सा होटल है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गोलीबारी की वारदात से एक दिन पहले, 17 अक्तूबर को दोनों आरोपी ऑटो रिक्शा से मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित आरे के जंगल गए थे। उन्होंने वहां गोली चलाने का अभ्यास किया था। आरोपियों ने उन्हें आरे कॉलोनी के जंगल वाले इलाके में ले जाने के लिए एक ऑटो चालक को 400 रुपये भी दिए थे।


मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, जंगल में आरोपियों की एक बंदूक जाम हो गई थी। इसके बाद वे अंधेरी ईस्ट स्थित होटल में लौट आए, जहां वे ठहरे हुए थे। वहां उन्होंने बंदूक में फंसी गोली निकालने की कोशिश की। इस दौरान बंदूक से अचानक गोली चल गई, लेकिन कमरे में किसी को चोट नहीं लगी। जांच अधिकारियों ने होटल के कमरे का पंचनामा किया है। पुलिस अब आरोपियों को जंगल में उस इलाके में ले जाएगी, ताकि वे उस जगह की पहचान कर सकें, जहां उन्होंने गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed