फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu looking very beautyfull

'बिपाशा आज तुम बहुत मस्त लग रही हो'

Thu, 14 Aug 2014 12:01 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu looking very beautyfull

विक्रम भट्ट निर्देशित भारत की पहली ‘क्रीचर’ फिल्म ‘क्रीचर 3डी’ के म्युज़िक लॉंच पर बिपाशा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी खूबसूरती पर निर्देशक विक्रम भट्ट का दिल भी डोल गया। उन्होंने अपने जज़्बात बयां करते हुए कह ही दिया ‘आज बिपाशा तुम बहुत मस्त लग रही हो'। इस पर बिपाशा सिर्फ मुस्कुरा कर रह गईं। बिपाशा बासु और इमरान अब्बास के अभिनय से सजी फिल्म ‘क्रीचर 3डी’ 12 सितंबर को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

विज्ञापन

एक राक्षस होगा फिल्म का आकर्षण

bipasha basu looking very beautyfull

बॉलीवुड में पहली बार किसी फिल्मकार ने भारतीय संस्कृति में रचे बसे ब्रह्म राक्षस को अपनी फिल्म का मुख्य आकर्षण बनाया है। यह राक्षस क्रीचर के रूप में दिखेगा। म्यूजिक लांच के मौके पर इस बारे में भी बात हुई। इस कार्यक्रम में बिपाशा बासु के साथ निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक विक्रम भट्ट, डिज़ाइनर खुशाली कुमार, टी सीरिज़ के मार्केटिंग हैड विनोद भानुशाली, संगीतकार मिथुन, तुलसी कुमार, समीर, टोनी कक्कड, सईम भट्ट तथा सुनील कामत शामिल थे। संगीतकार मिथुन सहित इन सभी गायकों की धुआंधार परफॉर्मंस ने मानों माहौल को रोमांस से भर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोले फिल्म से जुड़े राज

bipasha basu looking very beautyfull

निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा, ‘’’क्रीचर 3डी’ के दौरान जब मैं निर्माता भूषण कुमार से पहली बार मिला और मैंने उन्हें कहा कि मैं भारत की पहली क्रीचर फिल्म बना रहा हूं तो उन्होंने पहला सवाल बजट से संबंधित ना कर, म्युज़िक से संबंधित पूछा। कहा कि वह तो ठीक है लेकिन यह बताओ कि इसमें गाने होंगे या नहीं। मैंने कहा उसकी फिक्र मत कीजिए गानों के लिए बहुत सिचयुएशन हैं। तब उन्होंने कहा कि ठीक है तुम क्रीचर की ज़िम्मेदारी संभालो और मै गानों की संभालूंगा. आज मुझे लग रहा है कि मैंने सही किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed