फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu eat duplicate chocolate

चाकलेट के धोखे कुछ और ही खा गईं बिपाशा

Sat, 06 Sep 2014 02:18 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
bipasha basu eat duplicate chocolate

फिटनेस का खास ख्याल रखने वाली बिपाशा बासु का मिष्टी प्रेम किसी से छुपा नहीं है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में मीठे की तरफ उनके इसी आकर्षण ने बिपाशा को 'क्रिएचर 3डी' की शूटिंग के दौरान मुश्किल में डाल दिया था।

विज्ञापन


दरअसल 'क्रिएचर 3डी' की शूटिंग के एक सीन के दौरान विक्रम ने नकली ढाबा और नकली पेट्रोल पंप बनवाये थे। विशेष रूप से ढाबा को वास्तविक रूप देने के लिए विक्रम ने उस ढाबे में काफी नामी ब्रांड्स की खाने पीने की चीज़ें सजाई थी।
विज्ञापन


उन्हीं खाने पीने की चीज़ों में नकली कैडबरी एक्लेयर्स भी रखे गये थे। शूटिंग के बीच में मिले खाली समय के दौरान बिपाशा आईं और विक्रम से बातें करते करते उन्होंने रखे गये नकली कैडबरी एक्लेयर्स को असली जानकर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हुआ महसूस

bipasha basu eat duplicate chocolate

जब बिपाशा ने महसूस किया कि इस चॉकलेट का स्वाद कुछ अजीब है तो वह निर्देशक विक्रम भट्ट से इसकी शिकायत करने लगी​। मज़े की बात यह थी कि इस दौरान बिपाशा की प्रत्येक हरकत को विक्रम बडे गौर से देख रहे थे सो जब बिपाशा ने उनसे चॉकलेट की शिकायत की तो उन्होंने बिपाशा से हंसते हुए कहा,

 ​"मुझे पता है यह चॉकलेट नकली है और तुम्हें बता दूं वहां वह पेट्रोल पंप भी नकली है​। कहीं ऐसा ना हो तुम उसे भी असली जानकर अपनी गाडी वहां लाकर पार्क कर दो और कहो थोडा पेट्रोल डाल देना​।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed