{"_id":"6519486e0425636a2e0f9987","slug":"bigg-boss-tamil-season-7-launch-today-indian-2-actor-kamal-haasan-will-host-this-show-again-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Tamil: बिग बॉस तमिल 7 का आगाज आज, बड़े बदलाव के साथ कमल हासन फिर लेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss Tamil: बिग बॉस तमिल 7 का आगाज आज, बड़े बदलाव के साथ कमल हासन फिर लेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास
Sun, 01 Oct 2023 03:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:53 PM IST
सार
बिग बॉस तमिल के आगामी सीजन 7 में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार शो में दो घर हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच यह जानने के लिए काफी उत्सुकता है कि दोनों घरों का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस तमिल सीजन 7
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिग बॉस तमिल 7 का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस तमिल अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला तमिल रियलिटी शो बना हुआ है। इस शो को देखने वालों की संख्या पहले सीजन के मुकाबले लगातार कम हुई है, लेकिन इस शो के अब भी कई फैंस हैं। ऐसे में निर्माताओं ने इस सीजन को खास बनाने के लिए इस बार एक नहीं बल्कि दो घर बनाने का फैसला किया है।
अपने ही बच्चों को लिप किस करने पर ट्रोल हुए ये स्टार्स
जानें कैसा रहा पिछला सीजन
बिग बॉस तमिल की पिछला सीजन टीवी अभिनेता मोहम्मद अज़ीम के शो जीतने के साथ खत्म हुआ था। वहीं लोगों के बीच अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने वाले विक्रमन शो के उपविजेता रहे थे। शो के बाकि सीजन की तरह यह सीजन भी खूब विवादों से भरा रहा। बिग बॉस तमिल का सीजन 6 करीब 105 दिनों तक चला था, जिसमें 21 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। शिविन, असल कोलारू, धनलक्ष्मी, एडीके, मैना नंदिनी और अमुधवनन कुछ अन्य प्रतियोगियों ने पिछली बार शो में अपनी छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
गोवा की फ्लाइट में बैठे अर्जुन, पहुंचे बेंगलुरु
फैंस के दिमाग में कई सवाल
वहीं, 1 अक्तूबर से शुरू होने वाले बिग बॉस तमिल के आगामी सीजन 7 में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार शो में दो घर हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच यह जानने के लिए काफी उत्सुकता है कि दोनों घरों का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। क्या इसे लेकर कोई स्तर होता या फिर दोनों घरों में घरवाले शिफ्ट हो जाएंगे? साथ ही क्या दोनों घरों के नियम अलग होंगे। ऐसे कई सवाल फैंस के दिमाग में चल रहे हैं।
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
कमल हासन करेंगे शो को होस्ट
इसके साथ ही दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आएगा। बता दें कि कमल हासन लगातार सातवीं बार शो को होस्ट करने के लिए लौट रहे हैं। बिग बॉस तमिल सीजन 7 विजय टेलीविजन पर प्रसारित होगा। इसके अलावा यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा।
Pahlaj Nihalani: पहलाज निहलानी ने इस कारण बंद की सुनील शेट्टी की 'आरजू', वर्षों बाद किया खुलासा