फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss OTT 2: Gauahar khan Husband Will Be Seen In reality show zaid darbar approached by makers

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो में नजर आएंगे गौहर खान के पति? शो के मेकर्स ने की जैद से बात

Mon, 22 May 2023 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 05:20 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर जैद दरबार को ओटीटी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: Gauahar khan Husband Will Be Seen In reality show zaid darbar approached by makers
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों चर्चा में हैं। पिछली बार इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आए थे। अब खबर है कि इस बार सलमान खान ही इसे होस्ट कर सकते हैं। वहीं शो में प्रतिभागियों को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार गौहर खान के पति जैद दरबार भी इस शो में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर जैद दरबार को ओटीटी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हाल ही में जैद खान पिता बने हैं। गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन


गौहर खान भी रही हैं बिग बॉस का हिस्सा
बता दें कि इससे पहले गौहर खान बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। वह न सिर्फ बिग बॉस के घर में रहीं, बल्कि इस शो में वे जीतकर आईं। बिग बॉस के सीजन 7 की गौहर खान विनर रह चुकी हैं। वहीं गौहर खान के ससुर और जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार भी बिग बॉस शो में नजर आए थे। बिग बॉस के सीजन 6 में इस्माइल दरबार भी बिग बॉस हाउस के अंदर गए थे। 
विज्ञापन

ये सितारे राजघराने से रखते हैं ताल्लुक, एक के परिवार ने दिया था नेपाल को पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सीजन होस्ट कर चुके सलमान
अब जैद दरबार के बिग बॉस शो में आने की खबरें तेज हैं। सलमान खान बिग बॉस शो के अब तक कुल 12 सीजन होस्ट कर चुके हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर ने होस्ट किया था, लेकिन जैसे सलमान खान ने अपनी ऑडियंस से बिग बॉस के दौरान कनेक्ट किया था, वैसा स्पेशल बॉन्ड करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के दौरान ऑडियंस से नहीं बना सके। ऐसे में माना जा रहा है कि बिग बॉस का दूसरा ओटीटी सीजन भी शायद सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
जामनगर के महाराजा ने सिनेमा के लिए खोली तिजोरी, मूक फिल्मों का सरताज रहा रंजीत स्टूडियो

हाल ही में माता-पिता बने गौहर-जैद
सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे तो फैंस के लिए यह भी ट्रीट से कम नहीं होगा। पर्सनल फ्रंट पर बात करें तो हाल ही में जैद खान पिता बने हैं। गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया है। गौहर खान ने 39 वर्ष की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह जानकारी साझा की थी।
हनी सिंह संग अफेयर पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी और कल रिलीज होगी द केरल स्टोरी, पढ़ें फिल्मीं खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed