Bigg Boss 18: वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो जारी, हिना खान की हिम्मत को सलाम करते नजर आए सलमान खान
Bigg Boss 18: छोटे परदे की चर्चित अदाकार हिना खान बिग बॉस 18 में हिस्सा लेती नजर आएंगी। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर बात की।
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस 18 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो के वीकएंड का वार एपिसोड में बतौर मेहमान कोई फिल्मी हस्ती शिरकत करती नजर आती है। इस बार हिना खान शो में पहुंच रही हैं। हिना खान खुद भी बिग बॉस के 11वें सीजन का हिस्सा रही हैं। अब जब वे इस रियलिटी शो में पहुंचीं तो अपनी यात्रा याद करती नजर आईं। वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है।
सलमान खान ने किया जोरदार स्वागत
जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पेज से बिग बॉस 18 का प्रोमो जारी किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'स्ट्रेंथ और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ इन्होंने जो लिखी अपनी जर्नी, वीकएंड के वार पर शेर खान हिना सुनाएंगी अपनी कहानी'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अभिनेत्री का जोरदार स्वागत करते नजर आए हैं। वहीं, हिना खान अपनी यात्रा के बारे में बात करती दिख रही हैं।
बिग बॉस से मिला यह टैग
हिना खान ने बिग बॉस में अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा, 'मैंने इस खूबसूरत जर्नी से जो चीज अपने साथ लेकर गई हूं वो है ताकत। बहुत खूबसूरत टैग मिला था, मुझे इस शो में। पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है'। इस पर सलमान खान कहते हैं, 'आप हमेशा एक फाइटर रही हो। और हर चैलेंज से लड़ रही हो इस वक्त'। अपनी यात्रा पर बात करते हुए हिना खान काफी भावुक भी हुईं।
Kartik Aryan: जब कार्तिक आर्यन की मां ने कर दी लव राजन से ऐसी मांग, बोलीं- उसे 'प्यार का पंचनामा' से निकाल दो
हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट
हिना खान को शो में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। कल शुक्रवार 22 नवंबर को हिना खान ने वीकएंड का वार एपिसोड की शूटिंग की। इस दौरान पैपराजी ने उनसे उनकी सेहत का हाल पूछा। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'बस चल रहा है, आप लोग अपनी दुआओं में रखिएगा'। हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाई।
CID 2 Premiere Date: छोटे पर्दे पर लौट रहे दया, अभिजीत और एसीपी प्रद्युम्न, प्रोमो के साथ उठा तारीख से पर्दा