फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 18 housemates sacrificed their things for ration there was a fight between Avinash and Karan Veer

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में राशन के लिए घरवालों ने कुर्बान की अपनी चीजें, अविनाश और करण वीर के बीच हुआ झगड़ा

Fri, 25 Oct 2024 07:52 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Oct 2024 07:52 AM IST
सार

बिग बॉस 18 के हाल के एपिसोड में राशन के लिए घरवालों को अपनी प्रिय चीजों को कुर्बान करके हाउसमेट्स और जेल में बंद अविनाश मिश्रा और अरफीन खान को खुश करने का टास्क दिया गया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 housemates sacrificed their things for ration there was a fight between Avinash and Karan Veer
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

विस्तार

बिग बॉस 18 अविनाश मिश्रा और अरफिन खान जेल में पावर कपल की तरह रह रहे हैं। बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक नया टास्क सामने रखा है। इसमें अविनाश और अरफीन को सहमत रखने के लिए घरवालों को अपनी निजी चीजों को कुर्बान करना था। ऐसा करने पर हाउसमेट्स अरफीन और अविनाश मिलकर चुनाव करेंगे किसे घर में कितना खाना देना है।
विज्ञापन

 

Bigg Boss 18 housemates sacrificed their things for ration there was a fight between Avinash and Karan Veer
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @shilpashirodkar73
शिल्पा शिरोडकर हो गईं इमोशनल
राशन टास्क के दौरान बिग बॉस 18 के एपिसोड में इस एपिसोड के दौरान शिल्पा शिरोडकर इमोशनल हो गईं। शिल्पा ने इस दौरान अपनी बेटी और पति की तस्वीरों को कुर्बान किया। इसके बदले में उन्होंने करणवीर के लिए चिकन, करण वीर के लिए कॉफी और बाकी खाने के सामन का मांग की।

Amitabh Bachchan-Abhishek: बिग बी और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में खरीदे 10 फ्लैट, इतने करोड़ है कीमत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 housemates sacrificed their things for ration there was a fight between Avinash and Karan Veer
शिल्पा शिरोडकर- करणवीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

अविनाश और करण वीर का हो गया झगड़ा
इस एपिसोड में खाने को लेकर दी गई कुर्बानियों के बाद भी अविनाश ने खाना देने से मना कर दिया। अविनाश ने करणवीर को चुप रहने के लिए कहा। करण वीर ने कहा, 'अबे बाप हूं अच्छे से बात कर, रायपुर याद आ रहा है'। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हो गया।
 

Diwali Celebration: इको-फ्रेंडली दिवाली मनाना पसंद करती हैं ये हसीनाएं, पटाखों से बनाकर रखती हैं दूरी

विज्ञापन

एआई वर्जन से मिलीं शिल्पा शिरोडकर
बिग बॉस 18 में पहली बार नहीं है, जब बिग बॉस में ‘एआई’ को उपयोग किया गया है। प्रीमियर के दौरान होस्ट सलमान खान को अपने अतीत और भविष्य वर्जन के साथ बात करते देखा गया। शो के नए प्रोमो में शिल्पा को उनके युवा वर्जन से बात करते हुए देखा जा सकता है। शिल्पा के एआई वर्जन ने कहा, ‘बिग बॉस, सबसे पहले, उसकी तुलना मुझसे करना बंद करें, जो दूसरों को रुलाती थी, उसने खुद कब रोना शुरू कर दिया? शिल्पा की खुद की एक आवाज है, सोच है, राय है और अगर ये सब नहीं है तुम्हारे पास तो फिर तुम शिल्पा शिरोडकर नहीं हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed