Bigg Boss 17: इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 17' का विजेता बनते देखना चाहती हैं खानजादी, सफर पर दी यह प्रतिक्रिया
'बिग बॉस 17' से फिरोजा खान उर्फ खानजादी का सफर खत्म हो गया है। वहीं, खानजादी ने घर से बेघर होकर इसके विजेता को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।
विस्तार
सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' जबरदस्त सुर्खियों में है। शो में आए दिन हालात बदल रहे हैं, और प्रतियोगियों का इसे खेलने का अलग-अलग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि 'बिग बॉस 17' टीआरपी की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। वहीं, इस हफ्ते का नॉमिनेशन बेहद हैरान करने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विक्की जैन, नील भट्ट, अभिषेक कुमार और फिरोजा खान उर्फ खानजादी नॉमिनेटेड थे। हालांकि, कम वोट मिलने के कारण खानजादी घर से बेघर हो गई हैं।
खानजादी ने बेघर होने पर दी प्रतिक्रिया
फिरोजा खान उर्फ खानजादी का 'बिग बॉस 17' का सफर खत्म हो गया है। वहीं, उन्होंने घर से बेघर होने के बाद अपनी बिग बॉस जर्नी पर प्रकाश डाला है। खानजादी को कई अवसर पर घर से बेघर होने की इच्छा व्यक्त करते देखा जा चुका है। इसी को लेकर उनसे पूछा गया कि वह असल में घर से बाहर आकर कैसा महसूस कर रही हैं। इस पर खानजादी ने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं। मैं इस पल का इंतजार कर रही थी, और आखिरकार मैं बाहर आ चुकी हूं।'
Animal 500 Cr: रणबीर कपूर की पांच सौ करोड़ी क्लब में धमाकेदार एंट्री, शनिवार के कलेक्शन में तगड़ा उछाल
बिग बॉस के सफर पर खानजादी की दो टूक
खानजादी ने 'बिग बॉस 17' में अपने सफर पर बात करते हुए कहा, 'मेरा सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कभी मुझे लो फील हुआ, कभी मैं वापस से स्ट्रॉन्ग हुई और फिर मुझे वापस से लो महसूस होने लगा।' इसके बाद खानजादी से उनके और अभिषेक के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया कि क्या यह महज गेम का हिस्सा था। इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं था, अगर ऐसा होता तो वह दिख जाता। शो में लोगों ने इसको अलग एंगल दे दिया और मैं लगातार यही सोच रही थी कि ये बाहर कैसा लग रहा होगा। मेरे घर वाले इसे लेकर क्या सोच रहे होंगे।'
Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, नोट जारी कर फैंस को किया निराश
विजेता के रूप में किसे देखना चाहती हैं खानजादी?
खानजादी ने शो के विजेता को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'मुनव्वर, अभिषेक और अंकिता जी इस शो को बेहद अच्छे से समझ रहे हैं। ये लोग शो को अपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं, तो इन्हें इसका परिणाम मिलना चाहिए।' खानजादी ने मुनव्वर की कैप्टेंसी पर भी टिप्पणी की, और कहा कि वह बेहद चालाकी से कप्तानी कर रहे हैं, जो अच्छी बात है।