फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lokesh Kanagaraj took a break from social media disappointed fans by releasing a note

Lokesh Kanagaraj: लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, नोट जारी कर फैंस को किया निराश

Sat, 16 Dec 2023 10:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 16 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। निर्देशक ने नोट जारी कर अपने बड़े फैसले का एलान कर फैंस को निराश कर दिया है।
 

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj took a break from social media disappointed fans by releasing a note
लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकेश कनगराज ने फिल्में बनाने के अपने अलग दृष्टिकोण से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने दक्षिण भारत में सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक अनोखा विचार शुरू किया और लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स के लेबल के तहत उन्होंने 'कैथी', 'विक्रम' और 'लियो' का निर्देशन किया। हालांकि, लियो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन हंगामा मच गया कि सेकेंड हाफ को बेवजह खींचा गया। यहां तक कि लोकेश कनगराज ने भी इस बात को स्वीकार किया। वहीं, अब लोकेश कनगराज सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान कर सुर्खियों में है।

विज्ञापन

लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

लोकेश कनगराज ने एक छोटा सा प्रेस नोट जारी कर चौंकाने वाली घोषणा की है। इसके मुताबिक, वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल से ब्रेक लेने जा रहे हैं, और इस दौरान वह किसी से भी संपर्क नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह अचानक निर्णय इसलिए लिया ताकि वह अपना पूरा ध्यान अपने अगले प्रोजेक्ट पर केंद्रित कर सकें। लोकेश कनगराज रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवर 171' पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


40 Years of Hero: 'हीरो' के सीक्वल पर मीनाक्षी का बड़ा अपडेट, बोलीं, मैं और जैकी दोनों तैयार, आगे की जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों का जताया आभार 

इसके साथ ही, उन्होंने अपने बैनर जी स्क्वाड के तहत अपने पहले प्रोडक्शन 'फाइट क्लब' के लिए मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा, लोकेश ने कहा कि वह अपने डेब्यू के बाद से दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए सभी के आभारी रहेंगे। 

Kajol: हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने को तैयार काजोल!, पति अजय देवगन के बैनर तले होगा निर्माण

लोकेश कनगराज का वर्कफ्रंट

अंत में, उन्होंने सभी को सकारात्मक रहने और नकारात्मकता को नजरअंदाज करने का सुझाव दिया। इस चौंकाने वाली घोषणा ने प्रशंसकों को निराश कर दिया। इसके अलावा, लोकेश कनगराज एलसीयू में 'कैथी 2', 'रोलेक्स' और 'विक्रम 2' सहित कई आगामी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed