फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Big relief to Bichhoo Movie Tote Tote Song fame Shweta Shetty Bombay HC Allows Singer to Enter Father House

Shweta Shetty: बॉम्बे हाईकोर्ट से सिंगर श्वेता शेट्टी को बड़ी राहत, अपने ही पिता के घर जाने की मिली इजाजत

Mon, 24 Apr 2023 03:01 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Apr 2023 03:01 PM IST
सार

श्वेता शेट्टी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की और वेलफेयर ट्रिब्यूनल और मुंबई के डिप्टी कलेक्टर के आदेश को चुनौती दी थी।
 

विज्ञापन
Big relief to Bichhoo Movie Tote Tote Song fame Shweta Shetty Bombay HC Allows Singer to Enter Father House
श्वेता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर पॉप सिंगर श्वेता शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके पिता महलाबा रंपा शेट्टी के घर जाने की अनुमति दे दी है। साल 2015 में जर्मनी से लौटने के बाद श्वेता शेट्टी मुंबई अपने माता-पिता के घर में शिफ्ट हो गई थीं। मां के निधन के बाद उनके पिता घर में अकेले रह रहे थे और उनकी देखभाल के लिए श्वेता ने दो नौकरानियों को काम पर रखा था। कुछ दिन साथ रहने के बाद श्वेता के पिता ने अपने साथ बुरा बर्ताव और संपत्ति में हिस्सा मांगने के आरोप में श्वेता के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद वेलफेयर ट्रिब्यूनल और मुंबई के डिप्टी कलेक्टर ने श्वेता शेट्टी को अपने पिता का घर खाली करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

श्वेता शेट्टी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की और वेलफेयर ट्रिब्यूनल और मुंबई के डिप्टी कलेक्टर के आदेश को चुनौती दी थी। श्वेता शेट्टी का कहना रहा है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए और उनकी बहनों ने उनके खिलाफ कथित रूप से साजिश रची। श्वेता के मुताबिक, 'जब मैं कोविड के दौरान जर्मनी से दूसरी बार लौटी, तो मेरी बहनों ने मुझे अपने पिता के घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी, और मुझे अपने दोस्तों के यहां रहना पड़ा।'
Zeenat Aman: लो हो गया खुलासा! जीनत अमान ने खुद बताया 71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर क्यों किया डेब्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता शेट्टी की बहनों ने अपने पिता को गुमराह करके श्वेता पर पिता की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया था। अदालत के फैसले के बाद श्वेता शेट्टी ने कहा, 'जब मुझ पर अपने 95 वर्षीय पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया तो मैं उस सदमे से गुजरी जिसका मैं वर्णन नहीं कर सकती। बॉम्बे हाई कोर्ट में मेरी बहनें रेणुका शेट्टी, विनता शेट्टी और ज्योति शेट्टी के आरोप झूठे साबित हुए और कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले का मैं स्वागत करती हूं। हमें विश्वास था कि जीत सच्चाई की ही होगी।’  
The Kerala Story: इस दिन रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', झकझोर कर रख देगी गायब हुईं 32 हजार महिलाओं की कहानी

विज्ञापन

 90 के दशक में पॉप सिंगर के रूप में शोहरत हासिल करने वाली श्वेता शेट्टी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिसमें फिल्म 'बिच्छू' का 'टोटे टोटे हो गया दिल', फिल्म 'जमीन' का 'प्यार तेरा दिल्ली की सर्दी', फिल्म 'रोजा' का 'रुक्मणी-रुक्मणी', फिल्म 'रंगीला' का 'मांगता है क्या' जैसे गानों ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। 
Ayalaan: शिवकार्तिकेयन की अयलान दीवाली के मौके पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed