फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages

Ayalaan: शिवकार्तिकेयन की अयलान दिवाली के मौके पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

Mon, 24 Apr 2023 02:06 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 02:06 PM IST
सार

केजेआर स्टूडियोज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम यह घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हैं कि हमारा पैशेन प्रोजेक्ट अयलान, तमिल , तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दिवाली 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

विज्ञापन
Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages
अयलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आर रविकुमार की लिखित और निर्देशित 24एएम स्टू़डियो के आरडी राजा की निर्मित और अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फैंटेसी एंटरटेनर अयलान ने घोषणा के बाद से ही फैंस को काफी उत्साहित रखा है। अब केजेआर स्टूडियोज के कोटपड़ी जे राजेश ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages
अयलान - फोटो : social media

दीवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
केजेआर स्टूडियोज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम यह घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हैं कि हमारा पैशेन प्रोजेक्ट अयलान, तमिल , तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दीवाली 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। हमने इस फिल्म में अपना दिल और आत्मा झोंक दी है। रास्ते में कुछ बाधाओं के बावजूद भी, हम इस तरीके से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे हम बहुत खुश हैं। इन सभी बाधाओं के बाद हम अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages
अयलान - फोटो : social media

फिल्म को लेकर केजेआर स्टूडियोज कही यह बात
फिल्म को लेकर आगे बात करते हुए कहा कि अयलान के साथ, हम गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इसमें पैन-इडियन फिल्म के लिए सीजीआई शॉट्स की संख्या सबसे अधिक होगी। इसलिए हमें पूरी तरह इसे पाने के लिए समय चाहिए था। आपको यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि अयलान, भारतीय सिनेमा की पहली पूर्ण लंबाई वाली लाइव एक्शन फिल्म होगी, जिसमें 4500+ से ज्यादा वीएफएक्स शॉर्ट्स होंगे। इस फिल्म में एलियन कैरेक्टर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस समय मैं कई हॉलीवुड फिल्मों के सीजी के पीछे कंपनी फैंटम एफएक्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अयलान के लिए असाधारण सीजी का काम किया गया है। हम सभी फैंस को इस धैर्य और समर्थन के लिए भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हम वादा करते हैं कि इंतजार लायक होगा।  

विज्ञापन

Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages
अयलान - फोटो : social media

शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत निभाएंगे मुख्य किरदार
अयलान एक फैंटेसी एंटरटेनिंग फिल्म है। जिसमें शिवकार्तिकेयन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म को 24एएम स्टूडियोज के आरडी राजा ने निर्मित किया है और केजेआर स्टूडियोज कोटपड़ी जे राजेश ने रिलीज किया है। फिल्म में करुणाकरन, योगी बाबू, शरद केलकर, ईशा कोप्पिकर, बनुप्रिया, बालासरवनन और कई अन्य स्टार नजर आएंगे। 

Indias Best Dancer S3: यूपी की हंसवी और उत्तराखंड की अंजलि को बड़ा मौका, तीसरे सीजन के फाइनल 13 में सेलेक्शन

Sivakarthikeyan Rakul Preet Starrer Film Ayalaan Will Release on Diwali 2023 In Five Different Languages
अयलान - फोटो : social media

फिल्म के लिए इस टीम ने की पूरी मेहनत
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नीरव शाह ने की है, जबकि एडिटिंग रूबेन ने की है। प्रोडक्शन डिजाइन टी मुथुराज, वीएफएक्स के जरिए फैंटम एफएक्स के बेजॉय अर्पुथराज ने किया है। वहीं, डांस कोरियोग्राफी गणेश आचार्य, परेश शिरोडकर और सतीश कुमार ने की है। इसके अलावा कपड़ों के डिजाइन पल्लवी सिंह और नीरजा कोना ने तैयार किए हैं। एआर रहमान के साथ गाने विवेक और माधन कार्की ने लिखे हैं । साथ ही फिल्म का पोस्टर गोपी प्रसन्ना ने डिजाइन किया है। 

The Kerala Story: इस दिन रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी', झकझोर कर रख देगी गायब हुईं 32 हजार महिलाओं की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed