{"_id":"6111137d8ebc3efcde1fa99f","slug":"big-boss-tamil-contestant-meera-mithun-for-casteist-remarks-fir-logged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर मुश्किलों में आईं बिग बॉस कंटेस्टेंट, मामला दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्रवाई: दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर मुश्किलों में आईं बिग बॉस कंटेस्टेंट, मामला दर्ज
Mon, 09 Aug 2021 05:07 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:07 PM IST
सार
तमिल सिनेमा की अभिनेत्री और मशहूर मॉडल मीरा मिथुन के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की साइबर विंग में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मीरा मिथुन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिल सिनेमा की अभिनेत्री और मशहूर मॉडल मीरा मिथुन के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की साइबर विंग में मामला दर्ज हुआ है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मीरा मिथुन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो मीरा मिथुन के खिलाफ दलित समुदाय का सपोर्ट करने वाली राजनीतिक पार्टी Viduthalai Chiruthagai Katchi ने मामला दर्ज करवाया है। पार्टी ने अभिनेत्री पर सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने एससी (अनुसूचित जातियों) को अपशब्द कहने का आरोप है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मीरा मिथुन को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री ने एक शो में बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा था कि सभी दलित जाति के फिल्म वर्कर्स को इंडस्ट्री से बाहर कर देना चाहिए। वहीं, शिकायतकर्ता का दावा है कि मीरा ने फिल्म जगत के फिल्म मेकर्स के बारे में गलत बातें कहीं।
विज्ञापन
बता दें कि मीरा मिथुन रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस तमिल' का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं,अगर अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो मीरा Agni Siragugal, 8 Thottakkal और Graghanam जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।