{"_id":"5c404f07bdec2273437f9d71","slug":"bhushan-kumar-me-too-case-women-take-u-turn-in-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: भूषण कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का यू टर्न, ये कहकर वापस ली शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: भूषण कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का यू टर्न, ये कहकर वापस ली शिकायत
Thu, 17 Jan 2019 03:17 PM IST
भावना शर्मा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar and Tulsi
भूषण कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने 24 घंटे के भीतर यू टर्न ले लिया है। महिला ने न सिर्फ मुंबई के ओशिवरा थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत को वापस ले लिया है बल्कि पुलिस को ये लिखकर भी दिया है कि ये शिकायत उसने असामान्य मानसिक हालात में दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
भूषण कुमार
अमर उजाला के पास मौजूद इस चिट्ठी में महिला ने अपना मुकदमा रद्द किए जाने की बात कहते हुए ये भी लिखा है कि भूषण कुमार के चाचा कृष्ण कुमार ने उसके खिलाफ जो एफआईआर लिखाई है उसे भी वह वापस ले लें।
गौरतलब है कि कृष्ण कुमार ने इस महिला के खिलाफ 14 जनवरी को अंबोली थाने में धमकी देने और उगाही करने की कोशिश करने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत दर्ज होने के 2 दिन बाद ही इस महिला ने ओशिवरा थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
गौरतलब है कि कृष्ण कुमार ने इस महिला के खिलाफ 14 जनवरी को अंबोली थाने में धमकी देने और उगाही करने की कोशिश करने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत दर्ज होने के 2 दिन बाद ही इस महिला ने ओशिवरा थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhushan kumar
- फोटो : SELF
टीसीरीज ने इस बारे में गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा है कि महिला ने कृष्ण कुमार को धमकी दी थी कि अगर उसे बताई गई रकम नहीं मिली तो वह कृष्ण कुमार और उनके भतीजे भूषण कुमार को फंसा देगी। ओशिवरा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस कल से ही इस हाईप्रोफाइल मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।
Bhushan and Divya
जांच में सामने आया है कि इस महिला ने ओशिवरा थाने में शिकायत अपने कुछ मित्रों के उकसाने पर दर्ज की और इन मित्रों ने भूषण कुमार को फोन कर मामले को सुलटाने के लिए मोटी रकम की मांग भी की। पूरा मामला समझ आने के बाद पुलिस ने महिला को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन पोल खुलती देख महिला ने खुद ही अपनी रिपोर्ट वापस ले ली।