Bhupesh Kumar Pandya Dies: अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज
'विक्की डोनर' और 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह स्टेज चार के कैंसर से पीड़ित थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम ने अपने ट्विटर के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच ) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है । एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
भूपेश अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे। कुछ दिनों पहले भूपेशने बताया था कि वह पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं और उन्हें 25 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ने लोगों से भूपेश की मदद करने की भी अपील की थी। इतना ही नहीं भूपेश का इलाज कराने के लिए अभिनेता राजेश तैलंग, गजराज राव सहित कई अन्य लोगों ने परिवार की आर्थिक रूप से मदद भी की थी। लेकिन दुखद खबर यह है कि उनका जान नहीं बच पाई।
भूपेश के दो बच्चे हैं।उनकी पत्नी छाया पांड्या एक टीचर हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई है। इस वजह से भूपेश के परिवार को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भूपेश की बात करें तो उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी और कई फिल्मों, नाटकों और टीवी सीरियलों में काम किया है।
भूपेश को विकी डोनर और हजारों ख्वाहिशें फिल्म में भी देखा गया। एक्टर को दोनों ही फिल्मों में पसंद किया गया।
विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच ) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।#NSDfamily @nirupamakotru @MinOfCultureGoI pic.twitter.com/bTbI5TenE0
— National School of Drama (@nsd_india) September 23, 2020