फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar started the preparation for the shooting of the film Durgavati

भूमि पेडनेकर ने शुरू की इस ऐतिहासिक फिल्म की तैयारी, 'पति, पत्नी और वो' के संवाद पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 03 Dec 2019 12:31 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 03 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar started the preparation for the shooting of the film Durgavati
bhumi pednekar - फोटो : amar ujala
हैट्रिक की लाइन में लगीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म दुर्गावती में लीड रोल की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म बाला और सांड की आंख की कामयाबी का जश्न मना रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म पति पत्नी और वो भी इन दिनों काफी चर्चा में है, कभी फिल्म के संवाद को लेकर तो कभी भूमि के बिंदास अवतार को लेकर। इस फिल्म वह एक ऐसी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो आमतौर पर हिंदी सिनेमा में पत्नियों के लिए नहीं लिखे जाते। भूमि का मानना है कि ये नए जमाने की बीवी है।
विज्ञापन


भूमि कहती हैं, "फिल्म में वेदिका का किरदार एक पारंपरिक और सीधी-सादी भारतीय पत्नी का नहीं है। हिंदी सिनेमा में अक्सर अपने पति और उसकी जरूरतों को ख़ुद से ज्यादा अहमियत देते हुए ही पत्नियां नज़र आती है। वेदिका अपने पति से प्यार करती है, लेकिन वह खुद से भी प्यार करती है और वह आज के ज़माने की लड़की की तरह अपने रिश्तों और विवाह में संतुलन बनाने की कोशिश करती है। इसकी यही बात मुझे बेहद पसंद है।"
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार के एक खास संवाद को लेकर मचे बवाल पर भूमि कहती हैं, "फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में वेदिका का किरदार अब तक हिंदी सिनेमा में दिखाई गई पत्नी की सदियों पुरानी छवि को तोड़ देगा। इस फिल्म में लोग उसे एक बोल्ड, युवा लड़की के रूप में देखेंगे जो काफी बहादुर है। वह अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी जीती है और जरूरत पड़ने पर अपने पति का मुक़ाबला करने से डरती नहीं है। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह अपने पति को सहारा भी देती है। इस फिल्म के लिए मैंने हां इसीलिए की थी क्योंकि यह किरदार एक मॉडर्न इंडियन गर्ल का है जो शादी के बाद भी अपना स्वाभिमान और अपनी शख़्सियत भूलती नहीं है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि की मानें तो वेदिका का किरदार हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। भूमि कहती हैं, "वेदिका खुद से प्यार करती है। वह किसी और की तरह बनने के लिए कभी समझौता नहीं करेंगी। वेदिका की इसी अदा पर मैं फ़िदा हूँ। उसका दिल सच्चा है और वह बिल्कुल आज के जमाने की युवा महिलाओं की तरह है और मुझे लगता है कि लोग इसी वजह से वेदिका से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।”

EXCLUSIVE: इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखेंगे अमिताभ, ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद जाएंगे यूरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed