फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan first time will take a step in direction with film chehre

EXCLUSIVE: इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखेंगे अमिताभ, ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद जाएंगे यूरोप

Tue, 03 Dec 2019 12:14 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 03 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan first time will take a step in direction with film chehre
amitabh - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते ही अपने रिटायरमेंट को लेकर ब्लॉग लिखने वाले पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नए हफ्ते में फिर से नए जोश के साथ काम मे जुट गए हैं। हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में वह शून्य से तीन डिग्री कम तापमान में वह फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वहीं फिल्म चेहरे की टीम फिल्म का आखिरी सीन अमिताभ बच्चन से निर्देशित कराने की तैयारी शुरू करने यूरोप पहुंच गई है।
विज्ञापन


31 अक्टूबर को 77 साल के हुए अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं रहा है। अक्टूबर महीने में ही कई दिन वह अस्पताल में भी गुजार चुके हैं। बीते हफ्ते वह फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करने मनाली पहुंचे तो उन्होंने अपने ब्लॉग पर दिमाग और अंगुलियों में साम्य न हो पाने का दर्द बयां किया। उन्होंने अभिनय से अपने रिटायरमेंट की भी बात कही लेकिन उम्र के चौथेपन में भी जवांदिली कायम रखने की बिग बी नई मिसाल कायम कर चुके हैं।
विज्ञापन


फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बीच से अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक फोटो साझा की है। इस फोटो पर उनकी बेटी श्वेता नंदा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'डैडी कूल'। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन अपनी एक और फिल्म चेहरे की शूटिंग करने के लिए यूरोप रवाना होने वाले हैं। चेहरे की काफी कुछ शूटिंग हो चुकी है और अब इसका बस ये आखिरी शेड्यूल ही बाकी है। फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म निर्माता की तरफ से इस शेड्यूल में कुछ खास तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो फिल्म चेहरे के निर्देशक रूमी जाफरी ही हैं, लेकिन बहुत संभव है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल का आखिरी सीन खुद अमिताभ बच्चन निर्देशित करें। इस बारे में अमिताभ से निर्माता निर्देशक की चर्चा हो चुकी है और उन्होंने इसके लिए अपनी रजामंदी भी दे दी है। फिल्म चेहरे में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव औऱ अन्नू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

EXCLUSIVE: मुगले आजम से भी बड़ी फिल्म बनेगी पृथ्वीराज, दो राज्यों में लग रहे हैं भव्य सेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed