फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar saying to Paparazzi One day I will fall for sure Video Goes Viral

Bhumi Pednekar: 'एक दिन मैं गिरूंगी पक्का', अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने पैपराजी से कही ये बात, वीडियो वायरल

Wed, 10 Sep 2025 08:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Sep 2025 08:40 AM IST
सार

Bhumi Pednekar Video: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पैपराजी से कर रही हैं, 'एक दिन मैं गिरूंगी पक्का'।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar saying to Paparazzi One day I will fall for sure Video Goes Viral
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मीडिया की सुर्खियों में खूब बनी रहती हैं। वे सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हाल ही में भूमि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं। स्विट्जरलैंड में आयोजित यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में हिस्सा लेने वाली वे पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। इस बीच भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

भूमि का वीडियो वायरल
भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पैपराजी से कहती दिख रही हैं, 'मैं एक दिन गिरूंगी पक्का'। इस पर पैपराजी कहते हैं, 'नहीं गिरने नहीं देंगे आपको'। दरअसल, वीडियो में भूमि पेडनेकर अपने दोस्तों के साथ एक रेस्तरां से निकलती दिख रही हैं। इसी दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं। इस दौरान भूमि को परेशान होती है। कार में बैठने के बाद वे मुस्कुराते हुए पैपराजी से कहती हैं, 'मैं गिरूंगी एक दिन पक्का'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाइलिश लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
भूमि पेडनेकर ब्लैक टॉप और डैनिम डींस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। अभिनेत्री ने राउंड शेप गोल्डन नेकलेस और खुले बालों के साथ अपना लुक कंपलीट किया है।  नेटिजन्स एक्ट्रेस के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

Sonu Nigam: सोनू निगम ने शेयर किए 26 साल पुराने ‘बिजुरिया’ गाने की रिकॉर्डिंग के पल, वरुण धवन ने किया रिएक्ट

विज्ञापन

भूमि का वर्क फ्रंट
भूमि पेडनेकर ने फिल्म 'दम लगाके हईशा' के साथ शुरआत की थी, जिसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उनकी हालिया कुछ फिल्मों में 'भीड़' (2023), 'अफवाह', 'भक्षक' और 'द लेडी किलर' शामिल है। इस साल उनकी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें वे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed