{"_id":"6a13be4305be1a573d06f48c","slug":"bhumi-pednekar-reacts-to-video-of-men-doing-inappropriate-things-with-women-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर पर बनी महिला के साथ युवाओं ने की घिनौनी हरकत, भूमि पेडनेकर ने लताड़ा; सरकार से की ये मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोस्टर पर बनी महिला के साथ युवाओं ने की घिनौनी हरकत, भूमि पेडनेकर ने लताड़ा; सरकार से की ये मांग
Mon, 25 May 2026 08:43 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 25 May 2026 08:43 AM IST
सार
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ लोग पोस्टर पर बनी महिला के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। इस पर भूमि ने उन लोगों को लताड़ा है।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
- फोटो : एक्स
विस्तार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी पोस्ट महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पर उन्होंने एक कैप्शन लिखा है। इसमें उन्होंने उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई है, जो पोस्टर पर बनी महिला के साथ गलत व्यवहार करते हैं।
भूमि की पोस्ट में क्या है?
भूमि ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक महिला की वॉल पेंटिंग के सामने अश्लील इशारे करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट ट्यूब इंडियन पर शेयर किए गए एक वीडियो में, कुछ लोगों को कथित तौर पर एक स्विमिंग पूल के पास बनी महिला की वॉल पेंटिंग के साथ गलत व्यवहार करते देखा गया। यह वीडियो वायरल हो गया।

Trending Videos
भूमि पेडनेकर ने की सख्त कानून की मांग
भूमि पेडनेकर ने वायरल वीडियो को लेकर लिखा 'यह है हमारे युवाओं की मानसिकता। ये वही लोग हैं जो आगे चलकर बच्चों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करेंगे। हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। सिर्फ बातें करना और शर्मिंदगी जाहिर करना काफी नहीं है। सख्त कानून की जरूरत है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम -@bhumisatishpednekkar
पहले भी अपनी बात रख चुकी हैं पेडनेकर
यह पहली बार नहीं है, जब भूमि ने हाल की घटनाओं पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जनवरी में, एक्ट्रेस ने बताया था कि दिल्ली में 10, 13 और 14 साल के तीन लड़कों की तरफ से कथित तौर पर एक छह साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की खबरों से वह बहुत ज्यादा परेशान थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'कम उम्र के लड़कों को इतना जघन्य अपराध करते देखना मेरा दिल तोड़ देता है। जरा सोचिए कि वे किस माहौल में पल-बढ़ रहे हैं। हम अपने देश में उन लोगों को सजा दे रहे हैं जिनकी कोई आवाज नहीं है। हमने कुत्तों को खतरा बताकर इस मुद्दे को सनसनीखेज बना दिया है।'
भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर को आखिरी बार सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। यह सीरीज 'भिंडी बाजार' किताब पर आधारित है। इसमें उन्होंने डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया है। इसमें समारा तिजोरी और आदित्य रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 30 जनवरी को रिलीज हुई थी।

वैजयंती माला के डांस पर फिदा हुईं कंगना रनौत, शेयर किया वीडियो; तारीफ में लिखी प्यारी बात