Bhumi Pednekar: 'रक्षाबंधन' के प्रमोशनल इवेंट में भूमि पेडनेकर ने ग्लैम लुक से उड़ाए होश, स्कूटर पर दिए जमकर प
फिल्म 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसलिए अक्षय समेत उनकी ऑनस्क्रीन बहनें और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' का जमकर प्रचार कर रहे हैं। उनकी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ ही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब जबकि 11 अगस्त 2022 को 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले के प्रमोशनल इवेंट में अक्षय समेत पूरी टीम भी शामिल हुई लेकिन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने ग्लैमरस लुक से सारी लाइम लाइट लूट ली है।
ग्लैमरस लुक से भूमि पेडनेकर ने लूटी महफिल
बात करें 'रक्षा बंधन' की तो आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी में भाई बहनों का अटूट प्यार की दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार की चार बहनों का किरदार सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना निभा रही हैं। वहीं भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में नजर आए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
अक्षय और भूमि की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर आएगी नजर
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में नजर आए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अक्षय की चार बहनें इस फिल्म में नजर आएंगी, जिनका नाम सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना है।