फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Dacoit Thursday Box Office Collection Report And Earning

Box Office Report: रिलीज के बाद गुरुवार को ‘भूत बंगला’ और ‘डकैत’ की सबसे कम कमाई, ‘धुरंधर 2’ रेस में अब भी आगे

Fri, 24 Apr 2026 08:01 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 24 Apr 2026 08:01 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान गढ़ने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, जानिए नई रिलीज जैसे- ‘भूत बंगला’ और ‘डकैत’ कितनी कमाई कर रही है। 

विज्ञापन
Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Dacoit Thursday Box Office Collection Report And Earning
धुरंधर 2 और भूत बंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तबाही मचा दी। इसके बाद अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' रिलीज हुई, जो ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सामने दब के रह गई। अब हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में कितनी कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन

Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Dacoit Thursday Box Office Collection Report And Earning
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन 
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसकी कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने गुरुवार को 7वें दिन 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बीते 7 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ फिल्म ने इंडिया में नेट 84.05 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 120 करोड़ रुपये लागत से बनाया गया है।

  • 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे दिन कलेक्शन 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये रहा। 
  • चौथे दिन कमाई 6.75 करोड़ रुपये, तो वहीं 5वें दिन 8 करोड़ की कमाई की।
  • फिल्म ने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • 7वें दिन इसने 5.15 करोड़ रुपये कमाए, जो अबतक की इसकी एक दिन में सबसे कम कमाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Dacoit Thursday Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X

‘डकैत’ का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘डकैत’ भी थिएटर्स में लगी है। फिल्म 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के सामने टिक नहीं पा रही है। फिल्म की करोड़ों से शुरू हुई कमाई, अब लाखों में सिमट कर रह गई है। फिल्म ने गुरुवार को 14वें दिन केवल 34 लाख की कमाई की, जो अबतक की इसकी सबसे कम कमाई रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.96 करोड़ रुपये ही पहुंचा है। 

विज्ञापन

Bhooth Bangla Vs Dhurandhar 2 Dacoit Thursday Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर 2’ अभी भी रेस में सबसे आगे 
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने 23 अप्रैल को ‘बाहुबली 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। रिलीज को महीनाभर पूरा होने और नई फिल्मों के आने के बावजूद यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

गुरुवार को 36वें दिन इस फिल्म ने 1.66 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1122.49 करोड़ रुपये हो चुका है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed