फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Chuk Maaf Teaser OUT: Maddock Films RajKummar Rao Wamiqa Gabbi Dinesh Vijan Karan Sharma Movie

Bhool Chuk Maaf Teaser OUT: सपना या हकीकत? मैडॉक की अगली फिल्म का टीजर जारी, हंसाते नजर आए राजकुमार राव

Tue, 18 Feb 2025 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Feb 2025 03:14 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf Teaser: मैडॉक की अगली फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आएंगे। इसका आज मंगलवार को टीजर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf Teaser OUT: Maddock Films RajKummar Rao Wamiqa Gabbi Dinesh Vijan Karan Sharma Movie
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मैडॉक की फिल्म 'छावा' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस बीच अगली फिल्म पर भी काम जारी है और टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम है 'भूल चूक माफ'। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन

सपने और हकीकत में उलझन
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। टीजर की शुरुआत होती है वामिका गब्बी और राजकुमार राव के किरदारों की शादी तय होने से। परिवारों की सहमति से शादी की तारीख रखी जाती है 30। शादी से पहले कुछ रस्में होती हैं। लेकिन, हल्दी की रस्म है कि खत्म ही नहीं हो रही। राजकुमार राव को सपने में अपनी हल्दी की रस्म दिखाई देती है, वह भी बिल्कुल हकीकत वाले अंदाज में। फिर जब हकीकत में हल्दी की रस्म होती है तो उनका सिर चकरा जाता है कि दोबारा क्यों हो रही है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन

29 और 30 के फेर में उलझे
यह फिल्म टाइम लूप पर बनी है। प्रेम कहानी को शादी में तब्दील करने को व्याकुल वामिका और राजकुमार राव के किरदार 29 और 30 के फेर में उलझे नजर आए हैं। राजकुमार राव अपना माथा पकड़ लेते हैं तो उनकी जीवनसाथी बनने को तैयार वामिका झल्ला उठती हैं। वैसे झल्ला तो कुछ यूजर्स भी रहे हैं। खासतौर से राजकुमार राव को सुझाव दे रहे हैं कि एक तरह की फिल्म और स्क्रिप्ट से अब बाहर निकलना चाहिए। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'ये स्टोरी कहीं देखी हुई लगती है'।


यह खबर भी पढ़ें:

Chhaava Costume Desginer: ‘छावा’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर की सक्सेस का राज, टीम को आगे बढ़ाया, तभी मैं आगे आ पाया

विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
फिल्म के टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना सनी देओल की फिल्म 'जाट' से होगा। 'भूल चुक माफ' के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है। वहीं, दिनेश विजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजकुमार राव की पिछली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फ्लॉप रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म क्या कमाल करती है।

यह खबर भी पढ़ें:
Kanwaljit Singh: ‘अमिताभ बच्चन एक्टर नहीं, व्यवसायी हैं..’ इस टिप्पणी पर ‘मिसेज’ फेम अभिनेता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed