फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   MRS fame actor kanwaljit singh reacts on naseeruddin shah for saying amitabh bachchan businessman not actor

Kanwaljit Singh: ‘अमिताभ बच्चन एक्टर नहीं, व्यवसायी हैं..’ इस टिप्पणी पर ‘मिसेज’ फेम अभिनेता ने जताई आपत्ति

Tue, 18 Feb 2025 03:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

Kanwaljit Singh: ‘मिसेज’ फेम अभिनेता कंवलजीत सिंह ने हाल ही में समानांतर फिल्मों के लेकर अपने सुझाव साझा किए हैं। इसपर उन्होंने नसीरुद्दीन शाह द्वारा अमिताभ बच्चन पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि उनके लिए हम ऐसा नहीं कह सकते।

विज्ञापन
MRS fame actor kanwaljit singh reacts on naseeruddin shah for saying amitabh bachchan businessman not actor
नसीरुद्दीन शाह, कंवलजीत सिंह और अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह अभिनेता नहीं, बल्कि व्यवसायी हैं। इस मामले पर बात करते हुए अभिनेता कंवलजीत सिंह ने असहमति जताई और अमिताभ को एक बड़ा एक्टर बताया। आइए जानते हैं कि आखिर कंवलजीत ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बारे में और क्या कहा..

विज्ञापन


बिग बी एक महान अभिनेता नहीं हैं..
सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘मिसेज’ से इस वक्त चर्चा में रहने वाले अभिनेता कंवलजीत सिंह। हिंदी रश से समानांतर फिल्मों के बार में बात करते हुए कहते हैं कि अच्छा हुआ शाह को आभास हो गया कि उनकी क्षमता समानांतर फिल्मों में नहीं है। इस कारण वह उन्हें भाग्यशाली मानते हैं। उस वक्त कामर्शियल फिल्मों का बोलबाला था। कंवलजीत ने शाह की इस बात से इनकार किया कि बिग बी एक महान अभिनेता नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नसीरुद्दीन शाह बहुत बड़े एक्टर हैं और वह उन्हें भगवान मानते हैं। लेकिन कहते हैं कि आप बिग बी के बारे में ऐसा नहीं कह सकते कि वो अभिनेता नहीं बल्कि व्यवसायी हैं, क्योंकि उस समय समानांतर फिल्मों का ही दौर था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aaman Devgan Birthday: 'तुम्हारी मेहनत और प्रतिभा पर मुझे गर्व है', भांजे अमन के जन्मदिन पर अजय देवगन का पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कर चुके हैं नसीरुद्दीन, बिग बी की आलोचना
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन ने अमिताभ बच्चन की बहुचर्चित फिल्म ‘शोले’ के बारे में कहा था कि यह कोई बेहतरीन फिल्म नहीं हैं। साथ ही कहा था कि उन्होंने कोई अच्छी फिल्म नहीं बनाई। एक ओर अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के रूप में जाना जाता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sanoj Mishra: 'लोग नहीं चाहते कि गरीब आसमान छुए', मोनालिसा मामले में खुद पर लगे आरोपों पर सनोज मिश्रा की सफाई

कंवलजीत सिंह का वर्कफ्रंट
फिल्मों और टीवी में कम समय के रोल में भी कंवलजीत सिंह ने शानदार अभिनय करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हाल ही में मिसेज फिल्म से एकबार फिर वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने पिता की भूमिका निभाई है। इससे पहले भी वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं, जैसे 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'बैंग बैंग', 'त्रिभंगा', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed