Bhool Bhulaiyaa 4: क्या 'भूल भुलैया 4' में होगी खिलाड़ी कुमार की वापसी? अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी
Bhool Bhulaiyaa 4: लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'भूल भुलैया' के चौथे भाग में क्या अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है? इसे लेकर निर्देशक अनीस बज्मी ने संकेत दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। फिर दूसरी फिल्म में कार्तिक आर्यन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और इसी साल नवंबर में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' में भी कार्तिक आर्यन ही नजर आए। क्या चौथी किस्त में अक्षय कुमार की वापसी हो सकती है, इसकी संभावनाओं पर फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने प्रतिक्रिया दी है।
बोले- हमें खिलाड़ी को वापस लेकर खुशी होगी
अक्षय कुमार के फैंस चाहते हैं कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की फिल्म में खिलाड़ी वापसी करें। हाल ही में अनीस बज्मी ने अभिनेता के साथ फिर से जुड़ने के बारे में अपना उत्साह जताया। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'अगर कहानी में कहीं ऐसी गुंजाइश होती है तो इस बात की पूरी संभावना है कि अक्षय की वापसी हो'। अनीस बज्मी ने कहा, 'दोस्ती, प्यार और हर चीज का एक शानदार बॉन्ड है। अगर कहानी फिट बैठती है, तो मुझे अक्षय कुमार को वापस फिल्म में लेते हुए खुशी होगी'।
Raj Kapoor: कपूर परिवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राज कपूर के 100वीं जयंती पर किया आमंत्रित
स्क्रिप्ट पर टिकी है पूरी संभावनाएं
अनीस बज्मी ने अक्षय की वापसी का संकेत देते हुए कहा कि उनकी वापसी तभी होगी, जब अगली फिल्म की कहानी में ऐसी डिमांड होगी। अनीस बज्मी ने पिंकविला के साथ बातचीत में यह कहा। अनीस बज्मी ने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले कुछ वर्षों में उनके और अक्षय कुमार के बीच के प्रोफेशनल रिश्ते, आपसी सम्मान और समझ की नींव पर बने हैं।
Zaheer Iqbal B'day Party: जहीर के जन्मदिन पर सोनाक्षी ने दी शानदार पार्टी, शत्रुघ्न-पूनम के साथ नजर आईं रेखा
वही किरदार आएगा वापस?
अनीस बज्मी ने आगे कहा कि अभिनेता की वापसी के बारे में कोई भी फैसला आखिरकार इस बात पर निर्भर है कि स्क्रिप्ट अक्षय के किरदार और फिल्म के निर्देशन के अनुकूल है या नहीं। इससे इस बात की अटकलें भी लगाई जा सकती हैं कि चौथी किस्त में पिछली फिल्मों का ही अक्षय का किरदार वापसी करेगा या कोई नई अप्रोच होगी।
Mahesh Babu: मांचू परिवार में चल रहा विवाद, ऑडियो मैसेज बयां कर रहा है मोहन बाबू और मांचू मनोज के बीच आई दरार