फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Day 4 Worldwide Box Office Collection Kartik Aaryan Vidya Balan Tripti Dimri Madhuri film

Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide BO: विदेश तक 'भूल भुलैया 3' का डंका, चार दिन में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Tue, 05 Nov 2024 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Nov 2024 02:14 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Box Office Day 4: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 भारतीय सिनेमा घरों पर राज कर रही है। इस फिल्म का हल्ला विदेशों तक मचा है। इसकी गवाही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन दे रहा है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 4 Worldwide Box Office Collection Kartik Aaryan Vidya Balan Tripti Dimri Madhuri film
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन-माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। यूं तो इसका मुकाबल रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से है, लेकिन बाजी भूल भुलैया जीतती दिख रही है। देश के साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी अच्छे नोट छाप रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ कलेक्शन
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। यह कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 37 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी भूल भुलैया 3 ने कल मंडे टेस्ट भी अच्छे नंबरों से पास कर लिया है। कल पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 17.50 रुपये का कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन अब 123.50 करोड़ रुपये हो चला है। 
Sikandar On Location: सलमान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ से उनके किरदार का नाम लीक? देखिए शूटिंग का दिलचस्प वीडियो

कितनी की दुनियाभर में कमाई?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जल्द ही ये 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूल लेगी। लेकिन, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो यह 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी यह वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म चार दिनों में 187.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Sivakarthikeyan: फिल्म की सफलता से गदगद शिवकार्तिकेयन, लेकिन कमल हासन के गले लगने की प्रतीक्षा अभी बाकी

ब्लॉकबस्टर रहेगी फिल्म?
भूल भुलैया 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 2007 में आई थी, जिसमें लीड रोल में अक्षय कुमार नजर आए। दूसरे पार्ट 2022 में आया। इसमें कार्तिक आर्यन नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब तीसरी फिल्म भी खूब प्यार बटोर रही है। इसे करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed