फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Song: Bhojpuri song 'Tu Hi Mor Angana Ke Chand' won the hearts of the fans

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'तू ही मोर अंगना के चांद' ने जीता फैंस का दिल, गाना देख भर आएंगी आंखें

Wed, 24 Nov 2021 12:43 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 24 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Song: Bhojpuri song 'Tu Hi Mor Angana Ke Chand' won the hearts of the fans
तू ही मोर अंगना के चांद - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में विलेन का किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने फिल्मों में एक से एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है. अवधेश मिश्रा की पहचान एक शानदार एक्टिंग करने वाले कलाकार के रूप में होती है। विलेन के किरदार के अलावा अब वो अलग अलग भोजपुरी गानों में भी एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


23 नवंबर को उनका एक गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में वो अदाकारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को आवाज मधुकर आनंद और प्रियंका सिंह ने दी है। अवधेश मिश्रा के साथ इस गाने में देव सिंह, मटरू, विनोद मिश्रा, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, बबलू खान, अनिता रावत जैसे कलाकार भी हैं। इस गीत के बोल जगदीश मौर्या ने लिख हैं। जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। एक्टिंग के अलावा अवधेश मिश्रा ने इस गीत ककी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी लिखे हैं। इस गीत के निर्देशक भी खुद अवधेश मिश्रा हैं।
विज्ञापन


बाप-बेटी का प्यार
इस गीत की कहानी बाप बेटी के रिश्ते को दिखलाती है। इसमें बाप की भूमिका में खुद अवधेश हैं। गीत को पसंद करने के साथ साथ फैन्स इसकी मार्मिक कहानी को पसंद कर रहे हैं। ये एक भावुक करने वाला गीत है और लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

2 दिनों में हजारों बार देखा गया गाना
इस गाने को दो दिनों में 19,985 बार देखा गया है। इसके अलावा सैकड़ों लोग कमेंट करके अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अच्छे संगीत के साथ इसको फिल्माया भी काफी अच्छी तरह गया है। आने वाले दिनों में इस गीत के व्यू और बढ़ने के उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed